Thursday, 28 September 2023

पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने निर्देश प्र जन आक्रोश रैली के प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भईया के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली कटनी पहुचीजिसमे कांग्रेस वरिष्ठ नेता राकेश जैन कक्का ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का स्वागत सत्कार

 

कटनी मध्य प्रदेश









Katni today News -18 साल का आक्रोश है शिवराज का दोष है
पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने निर्देश प्र जन आक्रोश रैली के प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भईया के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली के कटनी जिले में पहुंची जिसमे संगठन प्रभारी रमेश चौधरी,सह प्रभारी महेश गुलवानी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खमपरिया  के नेतृत्व में स्टेशन चौराहे से जन आक्रोश रैली निकली जिसमे कांग्रेस वरिष्ठ नेता राकेश जैन कक्का के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राधव रेसीडेंसी के सामने सैंकड़ों साथियों के साथ जन आक्रोश रैली का स्वागत किया,उसके बाद राकेश जैन कक्का ने 25 से 30 गाड़ियों का काफिला लेकर रथ के साथ स्टेशन चौराहे पहुंचे और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अहिंसा चौराहे में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रैली में राकेश जैन कक्का के जनपद सदस्य,सरपंच,पंच सहित युवक कांग्रेस नेता आदित्य जैन, कृपाल सिंह जनपद सदस्य,विनोद पटेल सरपंच विजय पटेल सरपंच,हरनाम सुंदरानी,राजू कुशवाह,डब्बू विश्वकर्मा,कान्हा कुशवाह,लकी लंबा,महेश पंजवानी,हर्ष तनवानी,मोंटी जसूजा,प्रशांत जैन,मुकेश मोटवानी,आनंद तनवानी,विपिन असरानी,बाबी रतलानी,भारत रतलानी,सुमित जैन,अमन जैन,लाभंश जैन,अक्षय प्रताप सिंह ऋतिक जैन,अनिल जायसवाल,जतिन ठाकुर,शुभम कपूर,शिवा चौहान,आर्यन निषाद,साहिल जैन,गौरव सोनी,निलेश त्रिपाठी आदि सैंकड़ों साथियों और  30 गाड़ियों का काफिला के साथ शामिल हुए।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

श्रद्धा भक्ति से मनाया गया निर्वाण लाड़ू महोत्सव




Katni today News -कटनी ! आज पर्यूषण पर्व के अंतिम दिवस पर श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया गया निर्वाण उत्सव। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनि  श्री 108 आस्तिक्य सागर महाराज संसघ के सान्निध्य में जैन बोर्डिग परिसर में श्री चन्द्रप्रभ ज्ञानोदय संगीत मंडल के तत्वाधान में जैन धर्म के 12 वे तीर्थंकर बासूपूज्य भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः 07 बजे भगवान का मस्तकाभिषेक, शांतिधारा एवं श्रावक एवं श्राविकाओं द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वाचनएवं अर्घ्य भगवान को अर्पित किये एवं मुनि श्री द्वारा तत्वार्थ सूत्र का अर्थ एवं प्रवचन दिये और बताया तत्वार्थ सूत्र जैन धर्म की गीता है। इसके बाद जैन समाज एवं श्री चन्द्रप्रभु ज्ञानोदय संगीत मंडल द्वारा दीप जलाकर, भक्तिभाव से निर्वाण लाड़ू भगवान को अर्पित किये गये एवं रात्रि में विदिशा से आये पंडित डॉ अभय कुमार जैन द्वारा उत्तम ब्रम्हचर्य व्रत के ऊपर प्रवचन दिये एवं सभी ने भगवान की नृत्य कर भक्ति भाव से आरती की। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री चन्द्रप्रभु ज्ञानोदय संगीत मंडल के अध्यक्ष स.सि. श्री अनिल कुमार जैन, अरविन्द जैन, राजीव जैन, योगेश जैन, नितिन जैन, प्रसन्न जैन, राजीव जैन, राजकमल जैन, सुनील जैन अविनाश जैन एवं अन्य सदस्यों ने अभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य केंद्र कैमोर मेंप्रसूतिका कक्ष का लोकार्पणके साथ ही कैमोर में मुक्तिधाम में वर्निग सेड,प्रतीक्षालय,विद्युत व्यवस्था कार्य का भूमिपूजन एवंइसके साथ ही कैमोर के श्रमधाम कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण विधायकनिधि से विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने करवाया

 कटनी मध्य प्रदेश 









 Katni today News -विधायक संजय पाठक ने आज कैमोर में विधायक निधि से निर्मित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर में 10 लाख की लागत वाले प्रसूतिका कक्ष का भंडार के साथ ही नगर है परिषद द्वारा कैमोर में लगभग 18 लाख की लागत से मुक्तिधाम में वर्निग सेड,प्रतीक्षालय,विद्युत व्यवस्था कार्य का भूमिपूजन किया, इसके साथ ही कैमोर के श्रमधाम कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण भी किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संभोदन में कहा कि जीवन की नव संरचना देने वाली मात्र शक्ति को प्रसूति गृह के रूप में एक व्यवस्थित कक्ष प्रदान करना जरूरी है, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार का पहला लक्ष्य है। ये मेरा सौभाग्य है कि जब भी कैमोर आना होता है तो नगरवासियों को विकास के कुछ न कुछ कार्य देता रहूं यह आप लोगों के आशीर्वाद से ही संभव है। अस्पताल परिसर में जच्चा बच्चा के लिए रेस्ट रूम के लिए आज में स्वीकृति प्रदान करता हूं। हॉस्पिटल में लगने वाले बेड,स्टेचर सहित अन्य उपकरणों के लिए फंड की व्यव्स्था की जाएगी। आप क्षेत्रवासी सेवा का मौका देते रहिए मैं विकास में कोई कमी नहीं होने दूंगा। आशा कार्यकर्ता बहनों का भत्ता मासिक वेतन बढ़ाकर 13 हजार रुपए से महीना करने का ऐलान हुआ है। भाजपा सरकार द्वारा महिला हितों व महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेको महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। आज बहनों को लाडली बहना योजना से 1250 मिल रहा है ये राशि 3 हजार तक जाएगी, बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर,मुख्यमंत्री आवास योजना से महिला बहनों को आवास भी मिलने वाले हैं। श्रमधाम महाविद्यालय कैमोर सहित आसपास छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने और प्रगति की दृष्टि से एक मील का पत्थर रहा है कैमोर से निकली प्रतिभाओं को निखारने में कन्ही न कन्ही श्रमधाम सेवा संस्थान का अतुलनीय योगदान है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा,उपाध्यक्ष संतोष केवट, किशोर कुमार परमार,अंकुर गौरव,मनीष देव मिश्रा,सुरेश परौहा, पप्पू टेलर,वीरेंद्र बैगा,,प.धनीराम शर्मा,विनोद मिश्रा,श्रीमती आशा तिवारी,डॉ विनोद, गुरदीप बेदी,अशोक पाठक सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि रही ।




हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है- संजय पाठक*


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Wednesday, 27 September 2023

कटनी: *शासकीय EPES माध्यमिक शाला पहरूआ में सहायक परियोजना अधिकारी शोबरन सिंह राजपूत आकस्मिक निरीक्षण किया गया*



कटनी मध्य प्रदेश 






Katni today News -विद्यालय के निरीक्षण के दौरान समस्त शिक्षको की जानकारी में बताया गया की 5 वी और 8वी बोर्ड पेट्रन पर परीक्षाए आयोजित की जावेगी परीक्षा 5वी और 8वी की विशेष तैयारी की जाय सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम निर्धारित समयानुसार पूर्ण कार्य किए जाए कक्षा पहली दूसरी और तीसरी FLN कक्षा में शिक्षक संदर्शिका के माध्यम से कार्य कराया जाय बच्चो से अभ्यास कार्य करवाकर चेक किया जाएं पहली दूसरी तीसरी शिकक्षा द्वारा FLN के माध्यम से बच्चो से मौखिक चर्चा के द्वारा पढ़ाई गई वस्तु से जोड़ना बच्चो में ध्वनि जागरूकता उदाहरण के लिए नजर के माध्यम से अक्षर की एक एक ध्वनि बताना वर्ण ज्ञान माध्यम बच्चो में वर्णों का ज्ञान करवाना शब्द भंडार के द्वारा बच्चो में शब्द का ज्ञान एवम लेखन कौशल का अभ्यास करवाना स्वतंत्र पठन में शिक्षक द्वारा बच्चो को स्वतंत्र छोड़ो बच्चे अपने आप पढ़े मौखिक चर्चा के दौरान बच्चों की जोड़ी बनाकर मौखिक चर्चा करना छोड़े पठन बोध में बच्चो को बोध होना चाहिए की क्या पढ़ रहा है वर्ण शब्द वाक्य पठन लेखन के माध्यम शिक्षिका द्वारा कार्य किया जावे 

धारा प्रवाह पठन जोकि बच्चा 1 मिनिट में30 शब्द बिना अटके पढ़ सके यह गति बच्चे में होना चाहिए

शिक्षको द्वारा बताया गया दैनिक आकलन के आधार पर साप्ताहिक आकलन10वे सप्ताह 20वे सप्ताह 30वे सप्ताह में होना है ट्रेकर रजिस्टर में बच्चो को ट्रैक करना बताया गया

इस ई ए एस कक्षा 2 की दक्षता हल करवाए तीसरी के विषय हिंदी गणित पर्यावरण इसी प्रकार चौथी कक्षा की दक्षता को हल करवाए पांचवी कक्षा आठवीं कक्षा की दक्षता हल करवाए


सहायक जिला परियोजना अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

Tuesday, 26 September 2023

पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए द्वारका भवन में27 सितंबर को शिविर का अयोजन करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

कटनी मध्य प्रदेश 









Katni today News -कलेक्टर अवि प्रसाद ने पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की अभिनव पहल की है इसके लिए बुधवार 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से द्वारका भवन में पत्रकारों के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया जा रहा है।

            कटनी के पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला है। जहां कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयासों से पत्रकारों के हित मे यह महत्वपूर्ण कार्य होने जा रहा है। इसके लिए पत्रकार मि़त्रों को अपने साथ अपना आधार कार्ड और समग्र आई.डी नंबर लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा शिविर में विशेषज्ञ अधिकारी श्री मिलन चटर्जी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। शिविर में वर्ष 2011 की जनगणना सूची के आधार पर पात्र आयुष्मान हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड दिया जायेगा। जबकि जिनका नाम सूची मे नही है उन हितग्राहियों का डाटा लेकर नाम सम्मिलित करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

Monday, 25 September 2023

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठीजिलेंभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथसिरमौर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदेशस्तरीय आयोजित आमसभा में शामिल होगें

कटनी मध्य प्रदेश 








 Katni today News -कटनी/प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल पूरी सक्रियता के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है  इसी तारतम्य मंे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रीवा जिलें के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में 27 सितम्बर बुधवार को आगमन हो रहा है। यही से प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को सभा सम्बोधित करेगे। राष्ट्रीय  अध्यक्ष श्री यादव जी के स्वागत व सम्मान करने तथा जिलें में चुनाव संबंधी चर्चाओं के लिए कटनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलेंभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कटनी से 27 सितम्बर सुबह 9.00 बजे रवाना होगें। साथ ही सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदेशस्तरीय आयोजित  आमसभा में शामिल होगें। श्री त्रिपाठी ने पूर्व जिलाध्यक्ष, जिलें के सभी सम्मानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से आयोजित सभा में अधिक से अधिक संख्या मंें पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 







कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा पहुँची कटनी राजा भैया के नेतृत्व में लमतरा बाईपास में होगा भव्य स्वागत और नुक्कड सभा

कटनी मध्य प्रदेश 




Katni today News -कटनी। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, बिजली के बढे बिलों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी महामंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, के मार्गदर्शन में 26 सितंबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भानोट जनाक्रोश यात्रा में शिरकत करने कटनी पहुचेंगे।

कांग्रेस जनो के मुताबिक  यात्रा को सफल बनाने के लिए कटनी जिले बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वाडा, एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में  कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जनाक्रोश यात्रा के चलते कांग्रेस जनो में खासा उत्साह का माहौल है पूरे शहर को बैनर पोस्टरों से लाद दिया गया है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक
जिला प्रभारी रमेश चैधरी, के मार्गदर्शन में जन आक्रोश यात्रा 26 सितंबर को सुबह 9 बजे से मुड़वाड़ा कटनी 93 विधानसभा के जुहला से लमतरा बाई पास  पहुँचेगी यहाँ से बरिष्ट कांग्रेस नेता प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र राजा भैया के नेतृत्व में जनाक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद श्री  राजा भैया  के नेतृत्व में कान्हवारा में महिला मंडल द्वारा और ग्राम डीठवारा मोड़ पर ग्रामीण जनो द्वारा स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किये गए है।
दोपहर बाद  जनाक्रोश यात्रा शहर में भृमण करेगी इस दौरान गणेश मंदिर झंडा बाजार में श्री मिश्र के नेतृत्व में जनाक्रोश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सुभाष चौक में सभा को संबोधित करने के बाद जनाक्रोश यात्रा के रथ पर सवार बरिष्ट नेताओ का पूर्व महापौर राजा भैया के नेतृत्व में पीरबाबा, पाडुआ मोड़,लखापतेरी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इसके बाद जनाक्रोश यात्रा बहोरीबंद की तरफ प्रस्थान करेंगी।





रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
जिला कटनी मध्य प्रदेश 

Saturday, 23 September 2023

पटवारियों की लगातार 28 दिनों से जारी हड़ताल के चलते जिले भर में आम जनता खासकर किसानों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे

कटनी मध्य प्रदेश 


Katni today News -पटवारियों की लगातार 28 दिनों से जारी हड़ताल के चलते जिले भर में आम जनता खासकर किसानों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे है। प्रदेश की भाजपा शिवराज सरकार इसका हल निकालने में असफल सावित हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहर के प्रथम पूर्व महापौर विजेन्द्र राजा भैया ने धरने पर बैठे जिले भर के पटवारियों की जायज मांगो के प्रति अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह समय किसानों की खेती किसानी का समय है फसलों की गिरदावली का समय है ऐसे समय में राजस्व विभाग का महत्पूर्ण अमला अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठा है इससे न सिर्फ  किसानों का नुकसान हो बल्कि आम जानता के भी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे है श्री मिश्र ने आगे कहा की भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेन्द्र मोहन मिश्रा ,पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, कांग्रेस महामंत्री मुन्ना कुशवाहा विनोद छिरौल्या, सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों ने पटवारी के जायज मांगो में समर्थन किया ।





रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

Friday, 22 September 2023

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के सदस्यों द्वारा किया गया महाआरती का आयोजन

कटनी मध्य प्रदेश 






Katni today News -कटनी/ पर्वराज पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम अर्जव धर्म के अवसर पर आचार्य ज्ञान सागर सभागार में परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज मुनि श्री 108 महासागर जी महाराज मुनि श्री 108 निष्कंप सागर जी महाराज ऐलक श्री105 निश्चय सागर जी महाराज के सानिध्य में समोशरण में विराजमान श्री जी की संगीतमय दीपक जलाकर महाआरती का अयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा किया गया । जिसमे रॉयल ग्रुप के सदस्यों ने जैन भजनो की धुन में श्री जी की भक्ति एवम् आरती की , इस अवसर पर रॉयल ग्रुप के एवं सभी समाज जनों की उपस्थिति रही । निर्यापक श्रमण श्री 108  समता सागर जी महाराज एवं मुनि संघ ने  रॉयल ग्रुप के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया ।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

कटनी मध्य प्रदेश 







Thursday, 21 September 2023

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतरगत घरेलू गैस 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल कराने हेतु पंजीयन अनिवार्य

 कटनी मध्य प्रदेश 







Katni today News -(कटनी ) जिला  आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी है कि म.प्र. शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्तर्गत लाभान्वित बहनों को घरेलू गैस की रिफिल मात्र 450 रूपये में उपलब्ध कराने की योजना लागू की गई है । योजना से ऐसी बहनें लाभ प्राप्त कर सकती है, जिनके पास स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 K.G.) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना या गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत है । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के तहत बने पंजीयन केन्द्रों पर गैस कनेक्शन कार्ड (उपभोक्ता नंबर एलपीजी आईडी) आधार कार्ड, दर्ज मोबाइल नंबर साथ में ले जाकर नगरपालिका के वार्ड एवं ग्राम पंचायत में स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करावे | 450 रूपये में गैस सिलेण्डर रिफिल कराने के लिए ऐसी सभी लाडली बहनों का मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है । पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 




Wednesday, 20 September 2023

मुख्यमंत्री बालिका ई स्कूटी योजना का लाभ पाने हेतु खाता खुलवाने बैंक के चक्कर लगा रहीबालिका की शिकायत का कलेक्टर श्री अवि प्रसाद जी ने ने कराया त्वरित निदान

कटनी मध्य प्रदेश 



KATNI TODAY NEWS-कटनी मुख्यमंत्री बालक बालिका ई स्कूटी योजना के तहत लाभान्वित एक प्रतिभाशाली छात्रा को बैंक में खाता न खुल पाने की वजह से योजना का लाभ प्राप्त करने में आ रही परेशानी संज्ञान में आते ही कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसका तत्काल निदान कराया गया। जिससे पिछले कई दिनों से परेशान और योजना के लाभ को लेकर आशंकित बालिका के चेहरे पर छाई मायूसी दूर हुई। अपनी समस्या का तत्काल निराकरण कराए जाने पर बालिका ने कलेक्टर श्री प्रसाद और जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आधार कार्ड में उपनाम न होने से नहीं खुल पा रहा था खाता

                        उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उज्जवल भविष्य बनाने में मदद करने के लिए संचालित योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना शुरू की है। सरकार इस योजना के तहत छात्राओं को ई स्कूटी प्रदान करेगी। यह योजना 12 वीं पास छात्राओं के साथ-साथ 12 वीं कक्षा में सबसे अधिक मार्क्स प्राप्त करने वालों के लिए भी लागू होती है। सरकार राज्य में पात्र छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर रही है। इसी योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया पान से कक्षा 12वी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्रा दीक्षा विश्वकर्मा द्वारा भी पंजीयन कराया गया। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उसके द्वारा अपना खाता बैंक में खोलने एप्लाई किया गया। लेकिन बैंक स्टॉफ द्वारा छात्रा के  आधार कार्ड और पैन कार्ड  में उपनाम न होने के कारण खाता खोलने से मना कर दिया गया।

परेशान बालिका ने कलेक्टर से की शिकायत

                        कई प्रयास के बाद भी नया बैंक खाता न खुल पाने और पुराना खाता बंद करने के कारण योजना के लाभ से वंचित हो जाने की आशंका के चलते बालिका द्वारा थक हार कर इसकी शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद से की गई। शिकायत मिलते ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा को शिकायत का निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया। निर्देश के परिपालन में संबंधित अधिकारी द्वारा बालिका का खाता खुलवा कर उसकी शिकायत का निराकरण किया गया। अपनी शिकायत का त्वरित निराकरण कराए जाने पर बालिका ने कलेक्टर श्री प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापित किया है।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

शासकीय महाविद्यालय बरही के खेल मैदान के लिए सेल देगा 10 लाख रुपएविधार्यियों की मांग पर कलेक्टर की विशेष पहल से मिलेगी कॉलेज को यह सुविधा

 कटनी मध्य प्रदेश 





KATNI TODAY News-शासकीय महाविद्यालय बरही के खेल मैदान के निर्माण के लिए कुटेश्वर लाइन स्टोन माइंस के सीएसआर मद से सेल द्वारा 10 लाख रुपए की राशि दी जा रही है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मांग पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के विशेष प्रयास से यह सुविधा शासकीय महाविद्यालय बरही को प्राप्त होने जा रही है।

कॉलेज भ्रमण दौरान विद्यार्थियों ने की थी मांग

                                    कलेक्टर श्री प्रसाद कुछ समय पूर्व बरही के भ्रमण दौरान शासकीय महाविद्यालय पहुंचे थे। जहां विद्यार्थियों ने बातचीत दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद से महाविद्यालय में ग्राउंड के नाम पर  असमतल भूमि होने की शिकायत करते हुए एक अच्छा खेल मैदान बनवाए जाने की मांग की थी। निरीक्षण में कलेक्टर श्री प्रसाद ने विद्यार्थियों की इस मांग को सही पाते हुए जल्द ही उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था।

सेल ने सीएसआर मद से स्वीकृत की राशि

                        कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास करते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को खनिज विभाग के माध्यम से  सीएसआर मद से इस कार्य के लिए राशि प्रदान करने के लिए पत्र प्रेषित कराया था।  कलेक्टर श्री प्रसाद की इस पहल पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा कुटेश्वर लाइन स्टोन माइंस के सीएसआर मद से 10 लाख रुपए की राशि शासकीय महाविद्यालय बरही के खेल मैदान के लिए प्रदत्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। खेल मैदान निर्माण के लिए आरईएस विभाग द्वारा तैयार किए गए एस्टीमेट के आधार पर सेल द्वारा उक्त राशि स्वीकृत की है।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

Tuesday, 19 September 2023

गोल बाजार रामलीला मैदान किया गया पृथ्वी पूजन 8अक्टूबर दिन रविवार से प्रारम्भ होगी रामलीला विभिन्न कालाकारो के द्वारा की जाएगी शानदार प्रस्तुति का आगाज

 कटनी मध्य प्रदेश 



कटनी( katni today News)- रामलीला मैदान गोल बाजार में 8 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला पृथ्वी पूजन कर गोल बाजार रामलीला समिति ने शुरू की तयारी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला मैदान मैदान गोल बाजार कटनी में किया जाएगा रामलीला समिति के द्वार यह योजना बनाई जाएगी रवि खरे जी ने बताया कि इस योजना का प्रमुख उद्देशय यह है कि लोग मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम प्रभु की लीलाओं को देखें और अपने जीवन में भी उतारे| 8अक्टूबर दिन रविवार से रामलीला का याह कार्यक्रम शुरू हो गा राम लीला में विविध कालाकारो द्वारा रामलीला की भव्य प्रस्तुति का आगाज होगा रामलीला के शुभ कार्य का शुभारंभ गोल बाजार रामलीला मैदान कटनी में पृथ्वी पूजन के साथ हुआ पृथ्वी पूजन कर अब राम लीला की व्यवस्था की तयरिया शुरू हो गई है | गोल बाजार रामलीला कमेटी के भरत अग्रवाल ने बताया कि 2 साल कोरोना गाइडलाइन की वजह से रामलीला का कार्यक्रम नहीं कराया गया | लेकिन पिछले वर्ष यह रामलीला का कार्यक्रम फिर से प्रारम्भ हो गया हर वर्ष की बात यह है कि रामलीला का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ अयोध्या की जाएगी, रामलीला को लेकर किया गया बैठक का आयोजन इस दौरन रामलीला समिति के भरत अग्रवाल, रवि खरे, अध्यक्ष रणवीर कर्ण,शरद अग्रवाल,शांतनु दत्ता,प्रशांत अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल,नीरज अग्रवाल,कैलाश तनवानी,किशोर रजक,कैलाश गुप्ता,सुरेश रोचलानी आदि सदस्य मौजुद रहे|



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Monday, 18 September 2023

लाड़ली बहनों को 450 में मिलेगा रिफिल घरेलू गैस कनेक्शन गैस सिलेंडर

कटनी मध्य प्रदेश 



 Katni today news -कटनी (17 सितंबर ) - गरीब परिवारों की महिलाओं को परंपरागत ईंधन के साधनों से खाना पकाने में स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने, पर्यावरण की सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के समस्त एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर पीएमयूवाय श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीकृत ऐसी लाडली बहने जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 किलोग्राम) हैं, को 01 सितंबर से गैस सिलेण्डर रिफिल रुपये 450 रूपये में उपलब्ध कराये जाने हेतु पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।


                        निर्धारित प्रक्रिया अनुसारं प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांगर्तत गैस कनेक्शनधारी समस्त उपभोक्ता एवं गैर पीएमयूवाय श्रेणी में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत ऐसी लाइली बहने जिनके स्वंय के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन हैं। पंजीयन कार्य 16 सितंबर से 5 अक्टूबर तक समय 10 बजे से सायं 5 बजे तक पूर्व से चिन्हित कैम्प स्थलों (जिन स्थानों में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भराये गये थे) पर कैम्प लगाया जाकर ऑनलाईन पंजीयन पोर्टल में प्रविष्टि किया जाना है।


                                    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बालेन्द्र शुक्ला ने जिले की सभी पात्र बहनों को सूचित किया है कि पंजीयन के लिये निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी, जैसे गैस कनेक्शन कंज्यूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन आईडी, समग्र आईडी ( मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं समग्र आईडी में नाम का मिलान होना चाहिए) साथ ही शासन की ओर से स्वतः पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितंबर से पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी तथा समय-समय पर उसे अद्यतन किया जाएगा। संबंधित हितग्राही उक्त जानकारी को गैस कंज्यूमर नंबर एवं गैस कनेक्शन आईडी और लाइली बहना आईडी की सहायता से पोर्टल पर 25 सितंबर से देख सकेंगे।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

सीएम हाउस से प्राप्त 41 शिकायतों का किया गया तवरित निराकरण विद्युत आपूर्ति बाधित होनें संबंधी शिकायतों पर की गई शीध्र कार्यवाही



कटनी मध्य प्रदेश




KatnitodayNews- (17 सितम्बर) - मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से जिले अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के रहवासियों द्वारा की गयी विद्युत आपूर्ति बाधित हानें संबंधित जिले की प्राप्त 42 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा शिकायत के त्वरित एवं उचित निराकरण कराये जाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।




निर्देश प्राप्त होते ही विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर बदलें की कार्यवाही करते हुए विद्युत सप्लाई सुचारू कराई गई। शिकायत का त्वरित निराकरण होनें पर शिकायतकर्ताओं द्वारा संतोष व्यक्त किया गया है।






बिल सुधार संबंधी दो शिकयतों पर की गई कार्यवाही


                                    बड़वारा के ग्राम चांदन निवासी जयप्रकाश प्रेमचंद चौहान एवं अमाडी निवासी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा बिल बहुत ज्यादा आनें की शिकायत प्राप्त होनें पर शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि उपभोक्ताओं के परिसर में लगे विद्युत मीटर की रीडिंग सही है। निर्धारित रीडिंग अनुसार ही सही बिल प्रदाय किया जा रहा है।


6 खराब ट्रांसफार्मरों के लिए 10 फीसदी राशि जमा करने उपभोक्ताओं से आग्रह


                                   


जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से खराब ट्रांसफार्मर को बदलनें संबंधी प्राप्त 6 शिकायतों में बड़वारा के ग्राम झिंझरी निवासी सखी बाई पटेल, रूपौंद निवासी बद्री प्रसाद, विलायत खुर्द निवासी खेल बाई कोरी, निगहरा निवासी राम नरेश ढीमर, बम्मैहंगंवन निवासी प्रकाश भुमिया एवं लुहरवारा निवासी संजय कुमार रजक खराब ट्रांसफार्मर बदलनें संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर जंाच के दौरान पाया गया की ग्राम में स्थापित ट्रासफार्मर में उपभोक्ता पर शुल्क बकाया है। जिससे शिकायतकर्ताओं को शासन एवं मंडल के नियमानुसार 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं की राशि का 10 प्रतिशत भगतान होनें पर ट्रांसफार्मर बदलनें की आगामी कार्यवाही के संबंध मंे अवगत कराया गया। उक्त कार्यवाही से सभी शिकायतकर्ता पूर्णतः संतुष्ट है।


31 शिकायतों पर कराया गया सुधार कार्य


                                    मुख्यमंत्री कार्यालय से विधानसभा बडवारा के विभिन्न 31 ग्रामों के निवासियों द्वारा घरों एवं खेतों में बिजली की कटौती, बिजली की व्यवस्था न होने, लाईन एवं ट्रांसफार्मर में फाल्ट होनें संबंधी शिकायत प्राप्त होनें पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा त्वरित संज्ञान में लिया जाकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शिकायत स्थल का निरीक्षण कराते हुए विद्युत आपूर्ति संबंधी प्राप्त 31 शिकायतों पर सुधार कार्य कराते हुए आपूर्ति बहाल कराई गई। जिससे ग्रामवासियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 


Saturday, 16 September 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे हाल भोपाल से लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को

 कटनी मध्य प्रदेश 





Katni today News -श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे हाल भोपाल से  17 सितंबर को प्रातः 10.00 बजे से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण जिले की समस्त जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा।

            जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत नें शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत अपने-अपने मुख्यालय स्तर पर मुख्यमंत्री जी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से प्रसारित करनें एवं इस दौरान संबंधित जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित नागरिक, सम्माननीय ग्रामीण जनों को कार्यक्रम में आमंत्रित करनें के निर्देश दिए है।

                                    ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों को उक्त कार्यक्रम में भागीदारी की सूचना मोबाइल के माध्यम से एसएमएस व ग्राम पंचायत में मुनादी आदि के माध्यम से देना सुनिश्चित कराने सहित जनपद के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, आँगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि ग्राम स्तरीय समस्त कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलत करानें सहित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी 300 किलोग्राम महुआ लाहन, 27 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त







कटनी मध्य प्रदेश 





Katni today News -जिला में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया की आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 के ग्राम ढेडी, बिचपुरा, गोबराधरी, सलैया, देवरीहटाई में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के यहां दबिश दी जाकर आबकारी टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान 300 किलोग्राम महुआ लाहन, 27 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। मौके पर महुआ लाहन का सेंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 34 हजार रूपये है। अभियान के दौरान कुल 3 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत पंजीबद्ध किये गये। 



उपरोक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, अभिषेक सिह बघेल, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 


Friday, 15 September 2023

जिले में 1 जून से आज प्रातः तक 977.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई 218.0 मिलीमीटर अधिक बारिश

 










KATNI TODAY NEWS-कटनी (14 अगस्त) - कटनी जिले में इस वर्ष 1 जून से 14 सितंबर की प्रातः तक की अवधि तक कुल 977.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि बीते वर्ष इसी अवधि के दौरान 759.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 196 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।


          अधीक्षक भू.अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल


अलोच्य अवधि तक वर्षा मापी केंद्र कटनी में 1014.6 मिलीमीटर, रीठी में 1004.1 मिलीमीटर, बड़वारा में 959.0 मिलीमीटर, बरही में 920..0 मिलीमीटर, विजयराघवगढ़ में 844.0 मिलीमीटर, बहोरीबंद में 767.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी प्रकार स्लीमनाबाद में 1209.7 मिलीमीटर एवं ढ़ीमरखेड़ा में 1100.0 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई।

Thursday, 14 September 2023

बिजली के खंबो में लगे नन्गे तार के आपस में टकराव से जनमानस की जान को खतरा



KATNI TODAY NEWS-कटनी कटनी में 4 दिन से लगातर हो रही बारिश से शहर में लगेबिजली के खंबो स्ट्रीट लाइट के खुले तार के माकड़ जाल तार केआपस में टकराने से करंट शॉर्ट सर्किट हो रहा है जिस्से सड़क में घुमने वाले आवारा मवेसी और जन मानस की जान को खतरा हो सकता है


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Wednesday, 13 September 2023

कांग्रेस पार्टीने रौनक खंडेलवाल को उनकी पार्टी के प्रति समर्पण, लगन एवं मेहनत के फल स्वरूप कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया रौनक के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी के सदस्यो ने हर्ष व्यक्त किया

 कटनी मध्य प्रदेश 


 



Katni today News-रौनक खंडेलवाल को उनकी कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण, लगन एवं मेहनत के फल स्वरूप आला कमान ने 38 वर्षीय रौनक को कटनी कांग्रेस कमेटी शहर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर किया गया।

रौनक खंडेलवाल ने पूर्व में पार्टी द्वारा दिये गए अनेक पदों में रहकर उत्कृष्ट कार्य कर पार्टी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनका नाम हमेशा ही गैर विवादित नेता के रूप में में जाना गया है।

वर्ष 2005 में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काँग्रेस में शामिल होकर निरंतर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया छात्र संगठन से लेकर युवा काँग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी भी बने एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सदस्य कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाद्य्क्ष भी हैं।

रौनक खंडेलवाल विभिन्न समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं एवं उद्योग जगत में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

रौनक खंडेलवाल ने अपनी नियुक्ति को लेकर बताया की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार , कटनी कांग्रेस कमेटी प्रभारी रमेश चौधरी तथा सह प्रभारी महेश गुलवानी की अनुशंसा एवं कटनी कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खंपरिया की सहमति से उन्हें कटनी कांग्रेस कमेटी शहर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और जिसके लिए पार्टी के अन्य शीर्ष नेतृत्व का भी रौनक ने आभार व्यक्त किया।

युवा नेतृत्व रौनक खंडेलवाल की नियुक्ति से कटनी के तमाम कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है। उनकी नियुक्ति को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रियदर्शन गौड़, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व महापौर द्वय विजेंद्र मिश्रा एवं श्रीमती राजकुमारी जैन, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष मिथलेश जैन एवं श्याम शर्मा, पूर्व ग्रामीण अध्य्क्ष विजय पटेल एवं गुमान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनु दीक्षित, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी एवं शहर कांग्रेस प्रवक्ता श्रेहा खंडेलवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता एवं समस्त सम्माननीय पार्षद जन शिक्षा एवं शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, मप्र कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरीशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष जैन, राकेश जैन एवं मोहन बत्रा, जिला इंटक परिषद अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, राजीव गांधी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडे, इंदिरा गांधी ब्लॉक अध्य्क्ष आनंद पटेल, मुड़वारा ब्लॉक अद्यक्ष हाजी गुलाम जाफर, माधवनगर ब्लॉक अध्य्क्ष ईश्वर बहरानी, सेवादल अध्य्क्ष पंकज गौतम, युवा कांग्रेस अध्य्क्ष अंशु मिश्रा, राहुल पटेरिया, जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्रा, श्वेता कटारे, झम्मटमल ठारवानी, गिरधारी लाल स्वर्णकार, प्रशांत जैसवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, गोविंद सचदेवा, शिवकुमार ज़ालिम यादव, अब्दुल कादिर मुन्ना भाई, देवीदास तुलस्यानी, रजनी सोनी, रश्मि अग्रवाल, एड भूपेश जायसवाल, एड अमित शुक्ला, ललित लल्लू सोनी, देवीदीन गुप्ता, अजय जैसवानी, संजय सिंघ गोरा, राहुल होतवानी, अंकित सिंघानिया, आकाश तिवारी, दीपक गुमास्ता, अमित कटारे, आदित्य पलटा, अतुल चौहान, अमर जादवानी, सुरेंद्र सिंघ राणा, आकाश ताम्रकार, मुकेश छत्तनी, रितेश बांगर, रवि भाटिया, इमरान खान, श्याम पाहुजा, राजमणि तिवारी, विनोद डेंगरे, जीतू गुप्ता, सुधीर पटेल, संतोष सेन, जयरामदास गुरनानी, विनोद छिरोलिया, ओमप्रकाश कुशवाहा, जॉर्ज डेविड, संदीप यादव, कपिल रजक, सुखवीर सिंह गरचा, अशोक लालजी त्रिपाठी, शेखर भारद्वाज, श्वेता कटारे, जितेंद्र बड़गैयां, राकेश विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, कमलेश सेन, अहमद कुरैशी, मंगल सिंग, शकील सैयद, मीतेश खन्ना, पंकज सोनी एवं समस्त कांग्रेस जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय बरही में किया गया ईव्हीएम का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से कराया गया अवगत






कटनी मध्य प्रदेश 








Katni Madhya Pradesh -कटनी ( 13 सितंबर ) - आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जिलेभर में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बरही में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई।

                                    इस दौरान छात्र एवं छात्राओं से मशीन में डमी मतदान भी कराया गया और उन्हें बताया गया कि वे इस मशीन के माध्यम से अपने पसंद के उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर अपना मतदान कर सकते है और उन्होंने जिस चुनाव चिन्ह का बटन दबाया है उस चुनाव चिन्ह की पर्ची व्हीव्हीपेट मशीन में प्रिंट होगी। मतदाता व्हीव्हीपेट मशीन में प्रिंट होने वाली पर्ची को 10 सेकण्ड तक देख सकता है इसके बाद वह पर्ची कट कर मशीन में लगे बाक्स में गिर जाती है। छात्रों से डमी मतदान कराने के साथ ही उन्हें बताया गया कि अपनी पसंद की सरकार चुनने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और लोकतंत्र की मजबूती के लिये आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान सभी छात्र-छात्राओं से अपने मताघिकार का प्रयोग करनें की अपील की गई। 


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
जिला कटनी मध्य प्रदेश 

Tuesday, 12 September 2023

जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है

कटनी मध्य प्रदेश 






  Katni today News - मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कटनी जिले में बहोरीबंद  विधानसभा के ग्राम टिकरिया, भगनवारा, खिरहनी, धूरी, बंधी धूरी एवं कौडिया तथा विधानसभा विजयराघवगढ के ग्राम हरदुआ हनुमान, परसवारा, टीकर, सलैया कोहारी, बंजारी क्षेत्रों में दो प्रचार रथों के माध्यम से सोमवार को प्रचार-प्रसार किया गया है।

                                    यह प्रचार रथ प्रतिदिन निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। प्रचार रथों के सफल संचालन हेतु समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने जनपद पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रचार रथों में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी एलईडी वाल भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित आडियो-विजुअल सामग्री व फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित करने ये प्रचार रथ जिले में 40 दिनों तक भ्रमण करेंगे।

            इस दौरान उपयंत्री श्री राहुल डोंगरे पी.सी.ओ यशोदा परस्ते सहित संबंधित ग्राम के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, हल्का पटवारी, आशा कार्यकर्ता आंगनबाडी कार्यकर्ता की मौजूदगी रही।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को दिलाये जा रहे रोजगार के अवसर अमरपाटन में हुए रोजगार मेले में 434 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

Katni today News -कटनी (11 सितंबर)- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में निरंतर लगाये जा रहे रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाये जा रहे हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल सतना जिले के अमरपाटन में रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 434 चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों के ऑफर लेटर सौंपे।


                        राज्य मंत्री श्री पटेल ने अमरपाटन विकासखंड के 100 महिला स्व-सहायता समूह को एक करोड़ 80 लाख रूपये के सीसीएल और रामनगर के 50 महिला स्व-सहायता समूह को 49 लाख रूपये के सीसीएल वितरित किये। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सतना जिले में एक लाख 75 हजार बहनें स्व-सहायता समूह से जुड़ गई हैं। इनमें 35 हजार महिलाएँ तो केवल अमरपाटन क्षेत्र की हैं। राज्य मंत्री ने बताया कि अमरपाटन क्षेत्र की 7 हजार से अधिक महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर लखपति हो गई हैं। उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये संचालित लाड़ली बहना योजना समेत अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

बीजेपी कार्यालय कटनी मे अयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, मेडिकल कॉलेज को लेकर संजय पाठक ने कहा बीजेपी सरकार ही बनवायेगी कटनी में मेडिकल कॉलेज

 कटनी मध्य प्रदेश 






KATNI TODAY NEWS- प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला, मेडिकल कालेज को लेकर संजय पाठक ने कहा- भाजपा सरकार ही  भाजपा मतलब विकास हम जनता से आशीर्वाद लेने निकल रहे और कांग्रेस जनाक्रोश के लिए निकल रही। क्योंकि कांग्रेस में हिंसा है, लिप्सा है, सत्ता का लोभ है वह नकारात्मकता से भरी हुई है, बीजेपी सदैव सकारात्मकता पर भरोसा करती है हमने जनता का काम किया तभी हम आशीर्वाद लेने निकले हैं। यह बात आज कटनी में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी ने कही। वहीं विधायक संजय पाठक ने कहा कि मेडिकल कालेज जल्द ही स्वीकृत होगा और भाजपा सरकार ही इसे बनवाएगी।


प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने कटनी में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश का पर्याय कांग्रेस है तो जन आशीर्वाद का पर्याय भाजपा है। कांग्रेस जन हितेषी योजनाओं को बंद कराना जानती है और भाजपा जनता को कैसे लाभ पहुंचे इसके लिए जन योजनाओं को निरंतर बनाती है उसे लागू करती है । श्री वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस का जन्म अंग्रेजों की कोख से हुआ था यह वही लोग हैं जो भारत को इंडिया कहते हैं। दुर्भाग्य से देश मे कांग्रेस का पहला प्रधानमंत्री अंग्रेजों द्वारा मनोनीत था। जी 20 समिट से आज पूरी दुनिया मे भारत का डंका बज रहा है। देश के हर नागरिक को गर्व महसूस हो रहा कि आज दुनिया भारत की बात मानती है। श्री वाजपेयी ने कहा कि जनता के समक्ष जाकर उनसे आशीर्वाद लेना यह भाजपा के संस्कार हैं इसी लिए हम जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।



प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेयी ने भाजपा जिला कार्यालय में जनआशीर्वाद यात्रा के संबंध में कटनी के पत्रकारों से चर्चा की और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही 20 वर्ष में कराए गए का गरीब कल्याण का रिपोर्ट कार्ड भी पत्रकारों को भेंट किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अलका जैन, श्री रामरतन पायल, जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Monday, 11 September 2023

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में अवैध मदिरा पर अभियान जारी 555 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 14 लीटर ओवर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

 कटनी मध्य प्रदेश 




कटनी टुडे न्यूज़ -कटनी (10 सितंबर ) कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु  रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की कटनी के आबकारी वृत्त विजयराघवगढ़ के  शांतिनगर, बरहटा, पथरहटा, खिरवा, मखा बेल्हा रोड, में  ममता अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में  विगत दिवस मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध आबकारी की टीम बी द्वारा दबिश दी जाकर कुल 555 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 14 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। इस दौरान  कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915  के तहत पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 57 हजार रूपये है।

                        उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, मोना दुबे,  केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, राजेश गौटिया, देवेन्द प्यासी,  पियका बोरकर, सम्मिलित रहे।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...