कटनी मध्य प्रदेश
Katni Madhya Pradesh -कटनी ( 13 सितंबर ) - आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जिलेभर में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बरही में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई।
इस दौरान छात्र एवं छात्राओं से मशीन में डमी मतदान भी कराया गया और उन्हें बताया गया कि वे इस मशीन के माध्यम से अपने पसंद के उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर अपना मतदान कर सकते है और उन्होंने जिस चुनाव चिन्ह का बटन दबाया है उस चुनाव चिन्ह की पर्ची व्हीव्हीपेट मशीन में प्रिंट होगी। मतदाता व्हीव्हीपेट मशीन में प्रिंट होने वाली पर्ची को 10 सेकण्ड तक देख सकता है इसके बाद वह पर्ची कट कर मशीन में लगे बाक्स में गिर जाती है। छात्रों से डमी मतदान कराने के साथ ही उन्हें बताया गया कि अपनी पसंद की सरकार चुनने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और लोकतंत्र की मजबूती के लिये आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान सभी छात्र-छात्राओं से अपने मताघिकार का प्रयोग करनें की अपील की गई।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment