कटनी मध्य प्रदेश
KATNI TODAY News-शासकीय महाविद्यालय बरही के खेल मैदान के निर्माण के लिए कुटेश्वर लाइन स्टोन माइंस के सीएसआर मद से सेल द्वारा 10 लाख रुपए की राशि दी जा रही है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मांग पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के विशेष प्रयास से यह सुविधा शासकीय महाविद्यालय बरही को प्राप्त होने जा रही है।
कॉलेज भ्रमण दौरान विद्यार्थियों ने की थी मांग
सेल ने सीएसआर मद से स्वीकृत की राशि
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास करते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को खनिज विभाग के माध्यम से सीएसआर मद से इस कार्य के लिए राशि प्रदान करने के लिए पत्र प्रेषित कराया था। कलेक्टर श्री प्रसाद की इस पहल पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा कुटेश्वर लाइन स्टोन माइंस के सीएसआर मद से 10 लाख रुपए की राशि शासकीय महाविद्यालय बरही के खेल मैदान के लिए प्रदत्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। खेल मैदान निर्माण के लिए आरईएस विभाग द्वारा तैयार किए गए एस्टीमेट के आधार पर सेल द्वारा उक्त राशि स्वीकृत की है।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment