Tuesday, 12 September 2023

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को दिलाये जा रहे रोजगार के अवसर अमरपाटन में हुए रोजगार मेले में 434 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

Katni today News -कटनी (11 सितंबर)- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में निरंतर लगाये जा रहे रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाये जा रहे हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल सतना जिले के अमरपाटन में रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 434 चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों के ऑफर लेटर सौंपे।


                        राज्य मंत्री श्री पटेल ने अमरपाटन विकासखंड के 100 महिला स्व-सहायता समूह को एक करोड़ 80 लाख रूपये के सीसीएल और रामनगर के 50 महिला स्व-सहायता समूह को 49 लाख रूपये के सीसीएल वितरित किये। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सतना जिले में एक लाख 75 हजार बहनें स्व-सहायता समूह से जुड़ गई हैं। इनमें 35 हजार महिलाएँ तो केवल अमरपाटन क्षेत्र की हैं। राज्य मंत्री ने बताया कि अमरपाटन क्षेत्र की 7 हजार से अधिक महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर लखपति हो गई हैं। उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये संचालित लाड़ली बहना योजना समेत अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...