कटनी मध्य प्रदेश
KatnitodayNews- (17 सितम्बर) - मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से जिले अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के रहवासियों द्वारा की गयी विद्युत आपूर्ति बाधित हानें संबंधित जिले की प्राप्त 42 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा शिकायत के त्वरित एवं उचित निराकरण कराये जाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निर्देश प्राप्त होते ही विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर बदलें की कार्यवाही करते हुए विद्युत सप्लाई सुचारू कराई गई। शिकायत का त्वरित निराकरण होनें पर शिकायतकर्ताओं द्वारा संतोष व्यक्त किया गया है।
बिल सुधार संबंधी दो शिकयतों पर की गई कार्यवाही
बड़वारा के ग्राम चांदन निवासी जयप्रकाश प्रेमचंद चौहान एवं अमाडी निवासी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा बिल बहुत ज्यादा आनें की शिकायत प्राप्त होनें पर शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि उपभोक्ताओं के परिसर में लगे विद्युत मीटर की रीडिंग सही है। निर्धारित रीडिंग अनुसार ही सही बिल प्रदाय किया जा रहा है।
6 खराब ट्रांसफार्मरों के लिए 10 फीसदी राशि जमा करने उपभोक्ताओं से आग्रह
जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से खराब ट्रांसफार्मर को बदलनें संबंधी प्राप्त 6 शिकायतों में बड़वारा के ग्राम झिंझरी निवासी सखी बाई पटेल, रूपौंद निवासी बद्री प्रसाद, विलायत खुर्द निवासी खेल बाई कोरी, निगहरा निवासी राम नरेश ढीमर, बम्मैहंगंवन निवासी प्रकाश भुमिया एवं लुहरवारा निवासी संजय कुमार रजक खराब ट्रांसफार्मर बदलनें संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर जंाच के दौरान पाया गया की ग्राम में स्थापित ट्रासफार्मर में उपभोक्ता पर शुल्क बकाया है। जिससे शिकायतकर्ताओं को शासन एवं मंडल के नियमानुसार 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं की राशि का 10 प्रतिशत भगतान होनें पर ट्रांसफार्मर बदलनें की आगामी कार्यवाही के संबंध मंे अवगत कराया गया। उक्त कार्यवाही से सभी शिकायतकर्ता पूर्णतः संतुष्ट है।
31 शिकायतों पर कराया गया सुधार कार्य
मुख्यमंत्री कार्यालय से विधानसभा बडवारा के विभिन्न 31 ग्रामों के निवासियों द्वारा घरों एवं खेतों में बिजली की कटौती, बिजली की व्यवस्था न होने, लाईन एवं ट्रांसफार्मर में फाल्ट होनें संबंधी शिकायत प्राप्त होनें पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा त्वरित संज्ञान में लिया जाकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शिकायत स्थल का निरीक्षण कराते हुए विद्युत आपूर्ति संबंधी प्राप्त 31 शिकायतों पर सुधार कार्य कराते हुए आपूर्ति बहाल कराई गई। जिससे ग्रामवासियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:
Post a Comment