Tuesday, 12 September 2023

बीजेपी कार्यालय कटनी मे अयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, मेडिकल कॉलेज को लेकर संजय पाठक ने कहा बीजेपी सरकार ही बनवायेगी कटनी में मेडिकल कॉलेज

 कटनी मध्य प्रदेश 






KATNI TODAY NEWS- प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला, मेडिकल कालेज को लेकर संजय पाठक ने कहा- भाजपा सरकार ही  भाजपा मतलब विकास हम जनता से आशीर्वाद लेने निकल रहे और कांग्रेस जनाक्रोश के लिए निकल रही। क्योंकि कांग्रेस में हिंसा है, लिप्सा है, सत्ता का लोभ है वह नकारात्मकता से भरी हुई है, बीजेपी सदैव सकारात्मकता पर भरोसा करती है हमने जनता का काम किया तभी हम आशीर्वाद लेने निकले हैं। यह बात आज कटनी में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी ने कही। वहीं विधायक संजय पाठक ने कहा कि मेडिकल कालेज जल्द ही स्वीकृत होगा और भाजपा सरकार ही इसे बनवाएगी।


प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने कटनी में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश का पर्याय कांग्रेस है तो जन आशीर्वाद का पर्याय भाजपा है। कांग्रेस जन हितेषी योजनाओं को बंद कराना जानती है और भाजपा जनता को कैसे लाभ पहुंचे इसके लिए जन योजनाओं को निरंतर बनाती है उसे लागू करती है । श्री वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस का जन्म अंग्रेजों की कोख से हुआ था यह वही लोग हैं जो भारत को इंडिया कहते हैं। दुर्भाग्य से देश मे कांग्रेस का पहला प्रधानमंत्री अंग्रेजों द्वारा मनोनीत था। जी 20 समिट से आज पूरी दुनिया मे भारत का डंका बज रहा है। देश के हर नागरिक को गर्व महसूस हो रहा कि आज दुनिया भारत की बात मानती है। श्री वाजपेयी ने कहा कि जनता के समक्ष जाकर उनसे आशीर्वाद लेना यह भाजपा के संस्कार हैं इसी लिए हम जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।



प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेयी ने भाजपा जिला कार्यालय में जनआशीर्वाद यात्रा के संबंध में कटनी के पत्रकारों से चर्चा की और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही 20 वर्ष में कराए गए का गरीब कल्याण का रिपोर्ट कार्ड भी पत्रकारों को भेंट किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अलका जैन, श्री रामरतन पायल, जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...