कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News -पटवारियों की लगातार 28 दिनों से जारी हड़ताल के चलते जिले भर में आम जनता खासकर किसानों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे है। प्रदेश की भाजपा शिवराज सरकार इसका हल निकालने में असफल सावित हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहर के प्रथम पूर्व महापौर विजेन्द्र राजा भैया ने धरने पर बैठे जिले भर के पटवारियों की जायज मांगो के प्रति अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह समय किसानों की खेती किसानी का समय है फसलों की गिरदावली का समय है ऐसे समय में राजस्व विभाग का महत्पूर्ण अमला अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठा है इससे न सिर्फ किसानों का नुकसान हो बल्कि आम जानता के भी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे है श्री मिश्र ने आगे कहा की भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेन्द्र मोहन मिश्रा ,पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, कांग्रेस महामंत्री मुन्ना कुशवाहा विनोद छिरौल्या, सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों ने पटवारी के जायज मांगो में समर्थन किया ।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:
Post a Comment