Saturday, 16 September 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे हाल भोपाल से लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को

 कटनी मध्य प्रदेश 





Katni today News -श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे हाल भोपाल से  17 सितंबर को प्रातः 10.00 बजे से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण जिले की समस्त जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा।

            जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत नें शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत अपने-अपने मुख्यालय स्तर पर मुख्यमंत्री जी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से प्रसारित करनें एवं इस दौरान संबंधित जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित नागरिक, सम्माननीय ग्रामीण जनों को कार्यक्रम में आमंत्रित करनें के निर्देश दिए है।

                                    ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों को उक्त कार्यक्रम में भागीदारी की सूचना मोबाइल के माध्यम से एसएमएस व ग्राम पंचायत में मुनादी आदि के माध्यम से देना सुनिश्चित कराने सहित जनपद के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, आँगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि ग्राम स्तरीय समस्त कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलत करानें सहित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...