Monday, 18 September 2023

लाड़ली बहनों को 450 में मिलेगा रिफिल घरेलू गैस कनेक्शन गैस सिलेंडर

कटनी मध्य प्रदेश 



 Katni today news -कटनी (17 सितंबर ) - गरीब परिवारों की महिलाओं को परंपरागत ईंधन के साधनों से खाना पकाने में स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने, पर्यावरण की सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के समस्त एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर पीएमयूवाय श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीकृत ऐसी लाडली बहने जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 किलोग्राम) हैं, को 01 सितंबर से गैस सिलेण्डर रिफिल रुपये 450 रूपये में उपलब्ध कराये जाने हेतु पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।


                        निर्धारित प्रक्रिया अनुसारं प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांगर्तत गैस कनेक्शनधारी समस्त उपभोक्ता एवं गैर पीएमयूवाय श्रेणी में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत ऐसी लाइली बहने जिनके स्वंय के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन हैं। पंजीयन कार्य 16 सितंबर से 5 अक्टूबर तक समय 10 बजे से सायं 5 बजे तक पूर्व से चिन्हित कैम्प स्थलों (जिन स्थानों में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भराये गये थे) पर कैम्प लगाया जाकर ऑनलाईन पंजीयन पोर्टल में प्रविष्टि किया जाना है।


                                    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बालेन्द्र शुक्ला ने जिले की सभी पात्र बहनों को सूचित किया है कि पंजीयन के लिये निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी, जैसे गैस कनेक्शन कंज्यूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन आईडी, समग्र आईडी ( मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं समग्र आईडी में नाम का मिलान होना चाहिए) साथ ही शासन की ओर से स्वतः पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितंबर से पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी तथा समय-समय पर उसे अद्यतन किया जाएगा। संबंधित हितग्राही उक्त जानकारी को गैस कंज्यूमर नंबर एवं गैस कनेक्शन आईडी और लाइली बहना आईडी की सहायता से पोर्टल पर 25 सितंबर से देख सकेंगे।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...