Friday, 8 November 2024

श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया*

 




कटनी। श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के द्वारा दिवाली उत्सव हर्ष उल्लास के साथ होटल राज पेलेस में मनाया गया यह कार्यक्रम गुंजन नौगरहिया, अनुप्रिया कनकने, उमा रखोलिया के द्वारा किया गया जिसमें वनिता समिति अध्यक्ष उषा नौगरहिया सचिव विभा कंदेले,कोषाध्यक्ष आरती सेठिया व संरक्षण सदस्य रजनी बिलैया को मंचासीन कराकर फुल माला से स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष जी ने समिति के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों की स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना की।कार्यक्रम में सुंदर रंगोली , फूलमाला और दीप माला की सजावट ने चार चांद लगा दिए वही रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गेम्स खिलाए गए प्रथम गेम में कीर्ति मोदी , द्वितीय गेम में दीप श्री नौगरहिया, तीसरे गेम में आरती सेठिया ,चौथे गेम में विभा कंदेले, पांचवे गेम में नैनी बरसैयां और छठवे गेम में रजनी बिलैया विनर रही कार्यक्रम का अर्ली गिफ्ट रश्मि वरसैया को मिला शानदार भोजन के उपरांत गिफ्ट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।हमारी वनिताएं बनारसी साड़ी में साक्षात मां लक्ष्मी का अवतार दिख रही थी कार्यक्रम में साधना सेठिया ,प्रतिभा सेठिया ,आभा नौगरहिया, मीना सुहाने, सुमन सेठिया, रानो रावत, भारती 

डेगरें ,खुशबू त्रिसोल्या पिंकी जार ,मधु बरसैया ,सीमा बहरें ,अनीता कनकने निर्मला रखौल्या सुनीता तपा की गरिमामयी उपस्थिति रही |

सचिव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया |

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...