Tuesday, 26 September 2023

पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए द्वारका भवन में27 सितंबर को शिविर का अयोजन करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

कटनी मध्य प्रदेश 









Katni today News -कलेक्टर अवि प्रसाद ने पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की अभिनव पहल की है इसके लिए बुधवार 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से द्वारका भवन में पत्रकारों के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया जा रहा है।

            कटनी के पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला है। जहां कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयासों से पत्रकारों के हित मे यह महत्वपूर्ण कार्य होने जा रहा है। इसके लिए पत्रकार मि़त्रों को अपने साथ अपना आधार कार्ड और समग्र आई.डी नंबर लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा शिविर में विशेषज्ञ अधिकारी श्री मिलन चटर्जी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। शिविर में वर्ष 2011 की जनगणना सूची के आधार पर पात्र आयुष्मान हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड दिया जायेगा। जबकि जिनका नाम सूची मे नही है उन हितग्राहियों का डाटा लेकर नाम सम्मिलित करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...