Wednesday, 30 August 2023

भाई- बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर हर्षाेल्लास के साथ बहनो ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी बंदी भाइयों से बहनों ने नेकी की राह पर चलने का लिया वादा

 




















कटनी मध्य प्रदेश 






Katni today News -30 अगस्त) कोजिला जेल कटनी में भाई- बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया ।जेल परिसर में रक्षाबंधन के पर्व पर 257 बंदी भाइयों से मिलने जिला जेल पहुंची 713 बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और एक -दूसरे को राखी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


            जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि जिला जेल में सुरक्षा मापदंडों के मद्देनजर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जेल प्रबंधन ने सारी तैयारियां की थीं ।इसके लिए बंदी भाइयों और आगंतुक बहनों की बैठक व्यवस्था और बंदी भाइयों को बहनों से मुलाकात कर राखी बांधने की पुख्ता व्यवस्था की गई थी ।वहीं जेल उपअधीक्षक डॉक्टर समता तिवारी ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ आगंतुक बहनों और घर वालों को पारिवारिक माहौल मिले इस बात का भी ध्यान रखा गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके अनिष्ट निवारण की कामना की और अपने भाई की यश कीर्ति को सदैव चंदा मामा जैसा चमकते रहने का शुभ आशीष दिया।


            रक्षाबंधन के पर्व पर जेल का माहौल बहुत भावपूर्ण था। जहां अपने बंदी भाई से मिलने पहुंची बहनों की आंखों में खुशी के आंसू थे ,तो वहीं भाइयों ने भी अपने परिवार जनों और बहन से मिलकर खुशीपूर्वक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। भाई -बहनों ने आपस में अपनी बचपन की यादें ताजा कीं और परिवार के सुख-दुख को साझा किया ।यहां का माहौल देखकर ऐसा लग रहा था कि भाई-बहन दुनिया के सबसे पहले और सच्चे दोस्त होते हैं ।भाइयों की हर गलतियों पर पर्दा डालती बहन हमेशा ही माता-पिता की डांट-फटकार पर हमेशा भाई का पक्ष लेती है और बचाव करती है।


          बहनों ने रक्षा सूत्र बांधने के बाद नेग उपहार में भाइयों से बुराई छोड़कर नेकी की राह पर चलने का वादा लिया।

Tuesday, 29 August 2023

रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित

कटनी मध्य प्रदेश 





Katni today News-  राज्य शासन ने रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में बुधवार 30 अगस्त को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है । राज्य शासन द्वारा पूर्व में रक्षाबंधन पर बुधवार 30 अगस्त को सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

रक्षाबंधन पर्व पर बंदियों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधनें का समय दोपहर 1ः30 बजे से प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 1ः30 तक पंजीकृत की जायेगी मुलाकात जेल अधीक्षक ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ





 Katni today News -जिला जेल कटनी में निरूद्ध बंदियों के समस्त परिजनों को सूचित किया जाता है कि 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर katni today news -बंदियों को उनकी बहनो से जेल के अंदर खुली मुलाकात दी जाएगी असुविधा से बचने के लिए सर्वसाधरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

            जिला जेल अद्यीक्षक ने बताया कि पुरूष बंदियों को राखी बांधने हेतु मुलाकात केवल उनके परिवार की महिला सदस्य व 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। महिला बंदियों के भाईयों को दोपहर 1 बजे के बाद मुलाकात, राखी बंधवाने का समय निर्धारित किया गया है। बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 15 मिनट निर्धारित किया गया है 15 मिनट पूर्ण होते ही मुलाकाती परिजन को स्वतः ही जेल से प्रस्थान करना होगा। मुलाकात प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक पंजीकृत की जावेगी। बंदियों के परिजन पहचान हेतु जैसे आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय, पेन कार्ड आदि में से कोई 01 अनिवार्य रूप से साथ लेकर आना होगा। मुलाकात के दौरान अपने कीमती सामान पर्स, मोबाईल, रूपया, पैसा इत्यादि अपने परिजन को बाहर देकर ही जेल गेट के अंदर प्रवेश करना होगा, उक्त सामग्रियाँ जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी। किसी भी सामान के खो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जबाबदारी नही रहेगी।

            मुलाकात के दौरान बने हुए भोजन व बाहर से बने किसी भी प्रकार के मिष्ठान अथवा कोई भी अन्य सामग्री को जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी केवल मौसमी फल व पैक्ड मिठाई गजक, सोनपापडी 250 ग्राम तक जेल कैन्टीन से क्रय कर अंदर ले जाने की स्वीकृती होगी। जेल के अंदर नारियल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।  प्रशासन द्वारा पूजा की थाली उपलब्ध कराई जावेगी जिसमें हल्दी, चावल, सिंदूर आदि रहेगा। कैदी मुलाकात हेतु आने वाले सभी परिजन बाहर एकत्र हों तभी बंदी मुलाकात करें बार-बार एक ही बंदी को मुलाकात स्थल में नही बुलाया जावेगा। केवल 01 बार में ही मुलाकात करें। नगद रूपयें देना या लेना सक्त मना है। इस प्रकार की कार्यवाही जेल अपराध की श्रेणी में वर्गीकृत है।

            जेल अघीक्षक बताया कि जेल प्रशासन आपके सहयोग के लिए है, मुलाकात के दौरान कृपया तलाशी में पूर्ण सहयोग देंनें तथा किसी भी प्रकार का विवाद न करनें का आग्रह किया है अन्यथा की ििस्थ्त मंे कानूनी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आपने त्यौहार के उत्साह को आनंदित बनाए रखने के लिए कृपया जेल प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए तत्समय दिए गए निर्देशों का पालन करनें का आग्रह किया है। मुलाकात में आने वाले समस्त परिजन अपने वाहन जेल परिसर के बाहर खड़ा करें।

राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करते हुए तैयारियां पूर्ण कराएं- जिला निर्वाचन अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ दायित्वों का करें निर्वहन

कटनी मध्य प्रदेश 








Katni today news -(28 अगस्त)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद की मौजूदगी में सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की पूर्व तैयारी के तहत राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, राकेश चौरसिया सहित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर राकेश बारी, मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र असाटी भी मौजूद थे।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्रों एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराएं। उन्होंने नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में 2 दरवाजे, बिजली कनेक्शन, पीने का पानी, साफ-सफाई तथा मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होना चाहिए। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्रों में अनिवार्य रूप से रैम्प की व्यवस्था की जाए।

            बैठक में मुख्य रूप से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, वहां पर किए जाने वाले प्रतिबंधात्मक कदमों तथा मतदाताओं को भय मुक्त कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने का वातावरण बनाने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने संवेदनशील केंद्रों की मैपिंग करने, मतदान केंद्रों पर मतदान को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की पूर्व पहचान करने तथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर एक समन्वित रिपोर्ट तैयार करें। संपूर्ण कार्यवाही समन्वय से की जावे। बैठक के दौरान क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग तथा वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न परिपत्रों सहित निर्वाचन की मूलभूत जानकारियों की विस्तार से जानकारी दी। उपरोक्त बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उपस्थित रहे।

जिला जेल कटनी में आयोजित हुई वृहद् लोक अदालत प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था कटनी की बहनों ने बांधी भाइयों की सूनी कलाईयों में राखी

 कटनी मध्य प्रदेश 


Katni today News -जिला जेल कटनी में शनिवार को वृहद् लोक आदालत का आयोजन जिला विधिक सेवाप्राधिकरण एवं जिला जेल कटनी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। आयोजन मंे सर्वप्रथम मां सरस्वती को नमनकर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। न्यायाधीश श्री लालता सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटनी, अनुज चंसौरिया, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी जिला जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी जिला जेल उप अधीक्षक डॉ. समता तिवारी के द्वारा कानूनी सलाह, बंदियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर सजा और जमानत के लाभ से अवगत कराया गया। शासन विधिक सेवा द्वारा प्रदत्त शासकीय अधिवक्ता नियुक्त करवाना संबंधी जानकारियों सहित कई धाराओं में आपसी समझौता ( सुलह ) होने से श्री लालता सिंह जी द्वारा लाभान्वित करवाया गया जिससे बंदी भाइयों को लाभ मिला।

            कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था कटनी बहनों द्वारा बंदी भाइयों की सूनी कलाईयों में रक्षासूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन मनाया और बंदी भाइयों से बहनों ने नेकी की राह पर चलकर जीवन निर्वहन करने का वचन लिया। उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती सुश्री सौम्या रांधेलिया युवा समाज सेविका एवं सुश्री मोना साहू सौदर्य विशेषज्ञ की उपस्थिति रही। प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था कटनी के बाल कलाकारों द्वारा मंच पर नाटक मंचन भी प्रस्तुत किया जिसको काफी सराहा गया। शानू, मेघा, मुस्कान, संजना, संध्या, काव्या, कृष्णा, बैभव ने झुमा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी दीदी, दुर्गा दीदी, सविता दीदी, नेहा बहन, ज्योति बहन, संजय भाई, रमेश भाई, दीप्ति, रानी, ड्राइवर आशीष भाई की उपस्थिति रही।

Sunday, 27 August 2023

लाड़ली बहनों को मिला राखी का तोहफा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1 हजार रूपये से बढ़कर हुई 1250 रूपये












कटनी मध्य प्रदेश 





















Katni today News मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में रविवार 27 अगस्त को जम्बूरी मैदान भोपाल में लाड़ली बहना हितग्राहियों एवं लाड़ली सेना का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

      राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के ग्राम एवं नगरीय निकाय वार्डों के कुल 810 स्थलों मंे उत्साहपूर्वक देखा व सुना गया। आयोति कार्यक्रम के दौरान कुल 158277 लाड़ली बहना, 1578 जनप्रतिनिधि एवं 8754 सामान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

            रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल से सभी बहनों को संबोधित किया गया। सभी लाडली बहनों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री जी के अभिभाषण  को लाईव टेलीकॉस्ट के माध्यम से सुना और देखा।

ग्राम पंचायत मडई मंे विधायक श्री संदीप जायसवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित

            ग्राम पंचायत मडई मंे भी विधायक श्री संदीप जायसवाल की मौजूदगी मं जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं काफी संख्या मंे लाड़ली बहना व लाड़ली सेना की सदस्यों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल नें उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

            राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 480 लाडली बहनों को सौगात के रूप में 250 रूपये प्रति बहन खाते में राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से 5 करोड़ 96 लाख रूपये उनके खाते में अंतरित किये गये।

            कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चोहान ने लाडली सेना को शासन की समस्त योजनाओं से प्रत्येक पात्र हितग्राही लाभांवित हो सके इस बात का ध्यान रखनें की समझाईस दी गई। उन्होेनें कहा कि लाड़ली सेना बहना से संवाद कर आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दें, ताकि सभी लाडली बहना आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें।

            उल्लेखनीय है कि माह सितंबर 2023 की किश्त पुनः 10 तारीख को यथा स्थिति में सिंगल क्लिक से दी जायेगी एवं कार्यक्रम पूर्वानुसार ही सभी ग्राम पंचायत एवं वार्ड में संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहन को इस पुनीत कार्य के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। विदित हो कि मुख्यमंत्री जी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर जो संदेश पत्र जारी किये थे वे सभी बहनों को प्राप्त हो गए है।

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...