कटनी मध्य प्रदेश
कटनी टुडे न्यूज़ -कटनी (10 सितंबर ) कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की कटनी के आबकारी वृत्त विजयराघवगढ़ के शांतिनगर, बरहटा, पथरहटा, खिरवा, मखा बेल्हा रोड, में ममता अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विगत दिवस मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध आबकारी की टीम बी द्वारा दबिश दी जाकर कुल 555 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 14 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। इस दौरान कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 57 हजार रूपये है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, मोना दुबे, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, राजेश गौटिया, देवेन्द प्यासी, पियका बोरकर, सम्मिलित रहे।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment