Thursday, 28 September 2023

स्वास्थ्य केंद्र कैमोर मेंप्रसूतिका कक्ष का लोकार्पणके साथ ही कैमोर में मुक्तिधाम में वर्निग सेड,प्रतीक्षालय,विद्युत व्यवस्था कार्य का भूमिपूजन एवंइसके साथ ही कैमोर के श्रमधाम कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण विधायकनिधि से विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने करवाया

 कटनी मध्य प्रदेश 









 Katni today News -विधायक संजय पाठक ने आज कैमोर में विधायक निधि से निर्मित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर में 10 लाख की लागत वाले प्रसूतिका कक्ष का भंडार के साथ ही नगर है परिषद द्वारा कैमोर में लगभग 18 लाख की लागत से मुक्तिधाम में वर्निग सेड,प्रतीक्षालय,विद्युत व्यवस्था कार्य का भूमिपूजन किया, इसके साथ ही कैमोर के श्रमधाम कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण भी किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संभोदन में कहा कि जीवन की नव संरचना देने वाली मात्र शक्ति को प्रसूति गृह के रूप में एक व्यवस्थित कक्ष प्रदान करना जरूरी है, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार का पहला लक्ष्य है। ये मेरा सौभाग्य है कि जब भी कैमोर आना होता है तो नगरवासियों को विकास के कुछ न कुछ कार्य देता रहूं यह आप लोगों के आशीर्वाद से ही संभव है। अस्पताल परिसर में जच्चा बच्चा के लिए रेस्ट रूम के लिए आज में स्वीकृति प्रदान करता हूं। हॉस्पिटल में लगने वाले बेड,स्टेचर सहित अन्य उपकरणों के लिए फंड की व्यव्स्था की जाएगी। आप क्षेत्रवासी सेवा का मौका देते रहिए मैं विकास में कोई कमी नहीं होने दूंगा। आशा कार्यकर्ता बहनों का भत्ता मासिक वेतन बढ़ाकर 13 हजार रुपए से महीना करने का ऐलान हुआ है। भाजपा सरकार द्वारा महिला हितों व महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेको महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। आज बहनों को लाडली बहना योजना से 1250 मिल रहा है ये राशि 3 हजार तक जाएगी, बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर,मुख्यमंत्री आवास योजना से महिला बहनों को आवास भी मिलने वाले हैं। श्रमधाम महाविद्यालय कैमोर सहित आसपास छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने और प्रगति की दृष्टि से एक मील का पत्थर रहा है कैमोर से निकली प्रतिभाओं को निखारने में कन्ही न कन्ही श्रमधाम सेवा संस्थान का अतुलनीय योगदान है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा,उपाध्यक्ष संतोष केवट, किशोर कुमार परमार,अंकुर गौरव,मनीष देव मिश्रा,सुरेश परौहा, पप्पू टेलर,वीरेंद्र बैगा,,प.धनीराम शर्मा,विनोद मिश्रा,श्रीमती आशा तिवारी,डॉ विनोद, गुरदीप बेदी,अशोक पाठक सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि रही ।




हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है- संजय पाठक*


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...