Friday, 8 November 2024

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया


कटनी मध्य प्रदेश 




Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल निवासी पाठक वार्ड भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी की थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि उसकी 13 वर्षीय बालिका दिनांक 07/11/24 के रात 9/00 बजे से लापता है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर शहर के विभिन्न स्थानो में रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत की बाद उक्त 13 वर्षीय बालिका को थाना कुठला चाका  से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई । 

उल्लेखनीय भूमिका-

उक्त घटना मामले में- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, प्रधान आरक्षक गोविंद प्रसाद, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक प्रभाकर, महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि, एनआरएस रमजान की सराहनीय भूमिका रही 


सौरभ श्रीवास्तव 

कटनी 

श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया*

 




कटनी। श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के द्वारा दिवाली उत्सव हर्ष उल्लास के साथ होटल राज पेलेस में मनाया गया यह कार्यक्रम गुंजन नौगरहिया, अनुप्रिया कनकने, उमा रखोलिया के द्वारा किया गया जिसमें वनिता समिति अध्यक्ष उषा नौगरहिया सचिव विभा कंदेले,कोषाध्यक्ष आरती सेठिया व संरक्षण सदस्य रजनी बिलैया को मंचासीन कराकर फुल माला से स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष जी ने समिति के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों की स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना की।कार्यक्रम में सुंदर रंगोली , फूलमाला और दीप माला की सजावट ने चार चांद लगा दिए वही रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गेम्स खिलाए गए प्रथम गेम में कीर्ति मोदी , द्वितीय गेम में दीप श्री नौगरहिया, तीसरे गेम में आरती सेठिया ,चौथे गेम में विभा कंदेले, पांचवे गेम में नैनी बरसैयां और छठवे गेम में रजनी बिलैया विनर रही कार्यक्रम का अर्ली गिफ्ट रश्मि वरसैया को मिला शानदार भोजन के उपरांत गिफ्ट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।हमारी वनिताएं बनारसी साड़ी में साक्षात मां लक्ष्मी का अवतार दिख रही थी कार्यक्रम में साधना सेठिया ,प्रतिभा सेठिया ,आभा नौगरहिया, मीना सुहाने, सुमन सेठिया, रानो रावत, भारती 

डेगरें ,खुशबू त्रिसोल्या पिंकी जार ,मधु बरसैया ,सीमा बहरें ,अनीता कनकने निर्मला रखौल्या सुनीता तपा की गरिमामयी उपस्थिति रही |

सचिव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया |

छठ पूजा का पर्व सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 कटनी ( 7 नवंबर ) - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" की समस्त प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि छठ पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। छठी मैया की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है।


 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि बहनें छठ पर्व पर अपने सुहाग की दीर्घ आयु, परिवार में सुख-समृद्धि और आनंद की कामना के साथ भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पण कर अल्पाहार ग्रहण करती हैं। बहनें अपने जीवन को कष्ट में डालकर अपने पति की दीर्घायु के लिए कठिन साधना करती हैं, यह सनातन संस्कृति का वैशिष्ट्य है।


 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जिन तालाब, नदी, पोखर आदि के किनारे छठ मैया की पूजा होती है, वहां उपयुक्त साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 


Sunday, 10 December 2023

स्वयंसेवकों द्वारा लोगो को जागरूक कर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में किया गया सहयोग

 कटनी मध्य प्रदेश 













कटनी टुडे न्यूज़  (कटनी)-शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में पोलियों दिवस के अवसर पर रविवार 10 दिसंबर को लगाएं गए विशेष शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया गया। जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार नारे के माध्यम से अपने आस पास के लोगों को उनके घर परिवार में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु जागरूक किया गया साथ ही पोलियों खुराक पिलाने हेतु बनाएं गए बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग किया।


           कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि वर्तमान में भारत पोलियो मुक्त है लेकिन कुछ देशों में पोलियों अभी भी है और फिर लौट सकता है अपने बच्चों की सुरक्षा में हमसे कोई चूक न होने पाएं इसलिए पोलियों की खुराक हर बार पिलाएं और पोलियों पर अपने देश की जीत को बरकरार रखने में सभी देशवासी अपना योगदान दें। पोलियो उन्मूलन अभियान में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Sunday, 3 December 2023

यह विजय विजयराघवगढ़ विधानसभा के सभी मतदाताओं का आशीर्वाद और स्नेह विशेषकर मातृशक्ति के आशीर्वाद को दर्शाती है

कटनी मध्य प्रदेश





Katni Today News -यह विजय विजयराघवगढ़ विधानसभा के सभी  मतदाताओं विशेषकर मातृशक्ति के आशीर्वाद को दर्शाती है  जिन्होंने मुझे हमेशा अपना बेटा अपना भाई ही समझा है ये आशीर्वाद भाजपा के हमारे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं  आर्थिक सशक्तिकरण पर जनता का मत है :–संजय पाठक (विधायक विजयराघवगढ़)



-सौरभ श्रीवास्तव 

Monday, 27 November 2023

नगरनिगम के उपायुक्त श्री अहिरवाल को मिला जिला कोषालय का अतिरिक्त प्रभार कलेक्टर श्री प्रसाद ने जारी किया आदेश


कटनी मध्य प्रदेश 








Katni today News -कलेक्टर अवि प्रसाद ने राज्य वित्त सेवा के अधिकारी एवं नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार अहिरवाल  को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला कोषालय अधिकारी कटनी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक के लिए सौपा है।

            विदित हो कि कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रेषित प्रस्ताव पर संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा द्वारा श्री शैलेश कुमार गुप्ता जिला कोषालय अधिकारी कटनी को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर कटनी निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा जारी किए गए पत्र के आधार पर सोमवार 27 नवम्बर को एक आदेश जारी कर  पवन कुमार अहिरवाल उपायुक्त नगर निगम को आगामी आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला कोषालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा  है।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

कलेक्टर श्री प्रसाद पहुंचे स्ट्रांग रूम चौबीसों घंटे चालू कैमरों से स्ट्रांग रूम को टीवी स्क्रीन पर देख रहे अभ्यर्थी और अभिकर्ता

कटनी मध्य प्रदेश 









KATNI TODAY NEWS कृषि उपज मंडी पहरूआ के परिसर में बने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम  कड़ी त्रि-स्तरीय सुरक्षा निगरानी के दायरे में है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद स्वयं मतदान दिवस 17नवंबर से लगातार सुबह-शाम स्ट्रांग रूम पहुंच कर सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य जरूरी इंतजामो का हर दिन जायजा ले रहे हैं।

इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद द्वारा स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए राउंड द क्लॉक ड्युटी लगाईं गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं यहां किसी भी वक्त औचक पहुंच कर जायजा लेते हैं। रविवार को भी कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी पहरूआ जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

   स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे चौबीसों घंटे सक्रिय रहते हैं और उम्मीदवार और उनके अभिकर्ता स्वयं इसे एल ई डी टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं।

  स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ऐसी है कि कृषि उपज मंडी परिसर में जैसे ही कोई प्रवेश करता है, तो सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज सहित अन्य सुरक्षा बलों की नज़र उसकी तरफ बढ़ जाती है। यहां आने के लिए केवल पात्र अफसरों को ही अनुमति है। बताते चलें कि तीन दिसंबर को यहीं प्रातः 8 बजे से डाकमत पत्रों से मतगणना की शुरूआत होगी।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 



एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...