Sunday, 10 September 2023

लाडली बहना योजना की राशि अंतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न


कटनी मध्य प्रदेश 



Katni today News -कटनी (10 सितंबर) -  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना सम्मेलन में सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभान्वित 1.31 करोड़ बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया।

      कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम का वेबकास्ट प्रसारण जिले के समस्त ग्राम, ग्राम पंचायत कार्यालय, नगरीय निकाय के वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनाओं को दिखाया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कटनी जिले की 2 लाख 48 हजार 218 महिला हितग्राहियों के खातों में सितंबर माह की राशि का अंतरण किया गया।

                                    जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कटनी शहर के नेहरू वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल की उपस्थिती में लाड़ली बहनाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

                        जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह ने बताया कि जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ लाख महिलाएं उपस्थित रहीं।  कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की हितग्राहियों  ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना सेना,  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में  उपस्थित रही।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 



No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...