Monday, 4 September 2023

कटनी ब्रेकिंग रंगनाथ पुलिस के द्वारा रेशक्यू कर पकड़ा गया दुर्लभ साँप जिसकी कीमत लगभग बाजार मे 25करोड़ रुपे है जिसे खडी वेन सुरक्षित निकला गया वन विभाग के सुपुर्द किया गया





कटनी मध्य प्रदेश 




 KatnitodayNews-अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 करोड रुपए कीमत के दो मुंहे सांप को आज रंगनाथ पुलिस ने मंगल नगर क्षेत्र में खाली खड़ी एक स्कूली वैन से रेस्क्यू किया। रंगनाथ पुलिस स्टाफ द्वारा सूचना मिलने के बाद सांप को वैन से निकाल कर सुरक्षित एक डिब्बे में रखा गया उसके बाद वन विभाग को सूचना देकर सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि 4 अगस्त की शाम लगभग 4:30 बजे मंगल नगर से लोगों के द्वारा एक खाली खड़ी स्कूली वैन में दुर्लभ प्रजाति के साथ को देखे जाने की सूचना थाने में दी गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्टाफ सहित घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। लेकिन जब तक वन विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंच पाता रंगनाथ थाना पुलिस के स्टाफ ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह वैन से सांप को सुरक्षित निकाला और एक डिब्बे में रख लिया। रंगनाथ पुलिस दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप को लेकर थाने आ गई और इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद वन विभाग का अमला भी थाने पहुंच गया और विधिवत पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंह सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू किए गए सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड रुपए आंकी जाती है। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने में रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव, एसआई दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, आरक्षक शुभम सिंह, नवल सिंह, रुचिका एवं अभिषेक राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

1 comment:

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...