Tuesday, 5 September 2023

कटनी कलेक्टर की पहल ड्रोन प्रशिक्षण देकर युुवाओं के हौसलों को उडान देने की पहल करने वाला कटनी देश का पहला जिला बना कटनी प्रोजेक्ट पंख से कटनी के युवा ड्रोन तकनीक में होंगे सिद्धहस्त

 कटनी मध्य प्रदेश






KATNI TODAY NEWS-कटनी - दुनिया भर में ड्रोन तकनीक के उपयोग का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कटनी जिले मे कलेक्टर श्री अबि प्रसाद की पहल पर   ड्रोन तकनीक के अभिनव नवाचार को अपनाकर युवाओं के लिए सृजन और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से भविष्य निर्माण के लिए प्रोजेक्ट पंख के तहत जिले के युवाओं को ड्रोन के विविध उपयोगों एवं तकनीकी कौशल का आधारभूत प्रशिक्षण देकर तकनीक की मुख्य धारा मे जोड़ने की अनूठी पहल की है।

जिले में लागू होने जा रहे ‘‘प्रोजेक्ट पंख’’ से युवाओं को तकनीक के क्षेत्र में नई और ऊॅंची उडान का हौसला मिलेगा।


यह अभिनव प्रयास है। ऐसा करने वाला कटनी प्रदेश ही बल्कि नहीं देश का संभवतः पहला जिला है। जहां जिला खनिज प्रतिष्ठान और ई- गवर्नेंस समिति की सहभागिता से यह नवाचार किया जा रहा है।


कलेक्टर श्री प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ’’प्रोजेक्ट पंख’’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के बहुआयामी अवसरों हेतु पूर्णतः तैयार रखने हेतु एक ऐसी बहुउद्धेशीय योजना की जरूरत महसूस की गई जिससे युवाओं को न केवल ड्रोन तकनीक का आधारभूत प्रशिक्षण मिले, बल्कि इंड्रस्ट्री की जरूरत के मुताबिक उन्हे इस क्षेत्र मे कार्य करने हेतु प्रेरित करने का भी माध्यम बन सके। इसके लिए जिले में उच्च गुणवत्ता युक्त, आधुनिक संसाधनों से लेस ड्रोन लैब व क्लास रूम भी तैयार कराया जायेगा।


प्रोजेक्ट पंख के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके,न्यूनतम 12वीं एवं समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और ड्रोन क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु युवा इस  प्रशिक्षण हेतु 8 सितंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को कटनी जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।

प्रोजेक्ट पंख के तहत इच्छुक आवेदक अपनें आवेदन चार स्थलों पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, शासकीय महिला महाविद्द्यालय एवं शासकीय तिलक कॉलेज कटनी से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर भरे हुए आवेदन इन्ही निर्धारित स्थानों में दस्तावेजों सहित जमा कर सकेंगें।सौ दिवसीय होगा प्रशिक्षण


डी.एम.एफ मद से 1 करोड रूपये की मंजूरी

इस दौरान सी.ई.ओ जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत, श्री अवधेश पंडित जनरल मैनेजर एवं सेक्रेटरी टू द बोर्ड बेसिल नई दिल्ली, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की मिनी रत्न पीएसयू ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंस्ल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड  नई दिल्ली एवं जिला ई गवर्नेस प्रबंधक सौरभ नामदेव सहित प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं की बडी संख्या में उपस्थिति रही।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...