Katni today News- 03 सिंतंबर)- शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्राचार्य डॉ एस एस धुर्वे के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी डॉ अरविन्द सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। डॉ रश्मि त्रिपाठी एवं डॉ. शिवानी बर्मन के संयोजकत्व में निबंध एवं रंगोली प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया।, जिनमें प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली व विचारों ने खूब लुभाया, ।
कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी डॉ अरविन्द सिंह ने बताया कि सभी जागरूकता कार्यक्रम आगामी चुनावों में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में बूथों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे है। साथ ही प्राचार्य डॉ एस एस धुर्वे ने प्रतिभागियों एवं सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि सभी अपने आस -पास और परिचित के मतदाताओं को आगामी चुनावों में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत और सफल बनाने के लिए प्रेरित करें,।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, मनीष मिश्रा, अनीता सिंह, रावेंद्र साकेत, डॉ रूपा शर्मा, पवन दुबे, अनुराग सोनी, कैश अंसारी, सुश्री संतोषी तिवारी, श्री कृष्णपाल सिंह, तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:
Post a Comment