Tuesday, 1 August 2023

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुईजनसुनवाई124 आवेदकों की समस्यांऐ सुनी विभागाधिकारियो को जल्दी से जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए गए

दिनांक 1/08/2023 आज समाचार 

कटनी today news ( अगस्त ) - प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर एक अगस्त मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया द्वारा शिकायतों का निरकरण कराने पहुंचे 124 आवेदकों की समस्याएं सुनी जाकर मौके पर ही निराकृत करानें योग्य समस्याओं का निराकरण कराया जाकर शेष आवेदनों को  विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 

            जनसुनवाई के दौरान जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ ग्राम देवरी मझगवां निवासी ने बताया कि उनके पति हरिप्रसाद गुप्ता का निधन मई 2023 को हो गया था। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल कार्ड की पात्रता होने के बाद भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं होनें के संबंध में सुनवाई की जाकर जपनद पंयायत विजयराघगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कटनी विश्राम बाबा वार्ड निवासी आवेदिका चंदा बाई कुम्हार उम्र 63 वर्ष द्वारा प्रस्तुत वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन पर सुनवाई करते हुए आयुक्त नगर निगम को आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया गया।



            जनसुनवाई में ग्राम गैतरा निवासी सुनील कुमार पटेल ने आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया की सीमांकन की नकल हेतू आवेदन लोकसेवा केन्द्र मे दिए जानें के बाद भी सीमांकन की प्रति की नकल प्राप्त नहीं होने के सबंध मे सुनवाई करते हुए तहसीलदार कटनी की ओर प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया गया। महाराणा प्रताव वार्ड निवासी फूलाबाई आदिवासी द्वारा शासन द्वारा मृत्यु उपरांत मिलने वाली अनुदान सहायता राशि के प्रकरण में भी सुनवाई करते हुए प्रकरण नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु तहसीलदार कटनी को प्रेषित किया गया।


         
जनसुनवाई के दौरान ग्राम खन्ना बंजारी तहसील बरही निवासी आवेदिका भानवति यादव अनावेदकों का अतिक्रमण हटानें, सावरकर वार्ड निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई सौंधिया द्वारा आयुष्मान कार्ड बनानें, पूर्व सरपंच अनीता बाई द्वारा ग्राम पंचायत कैमोरी अंतर्गत प्राथमिक शाला भवन अंडिया में कराये गए निर्माण कार्य की राशि दिलाये जाने बावत, तहसील स्लीमनाबाद ग्राम तिहारी निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्युत कृषि कनेक्शन प्रदाय किये जाने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारी को आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  

            बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग पूजा द्विवेदी नगर निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा, अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी प्राईवेट लिमिटेड, प्रबंधक लीड बैंक मैनेजर, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, सहित अन्य जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...