जिले में 1 जून से आज दिनांक 28 जुलाई तक 384.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई 77.4 मिलीमीटर अधिक बारिश
कटनी समाचार ( 31 जुलाई) - कटनी जिले में इस वर्ष 1 जून से 31 जुलाई की प्रातः तक की अवधि तक कुल 390.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि बीते वर्ष इसी अवधि के दौरान 312.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 77.4 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू.अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल अलोच्य अवधि तक वर्षा मापी केंद्र कटनी में 346.0 मिलीमीटर रीठी में 468.0 मिली मीटर बड़वारा में 333.0 मिलीमीटर बरही में 309.0 मिलीमीटर विजयराघवगढ़ में 246.7 मिलीमीटर बहोरीबंद में 295.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी प्रकार स्लीमनाबाद में 641.3 मिलीमीटर एवं ढ़ीमरखेड़ा में 479.0 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव

No comments:
Post a Comment