Tuesday, 1 August 2023

पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर कटनी में आयोजित हुआ वृक्षा रोपण कार्यक्रम

दिनांक 1/08/2023

 कटनी  today news  - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी धरमिन्दर सिंह राठौड के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज 01 अगस्त 2023 को जिला न्यायालय परिसर कटनी में पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग कटनी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

       


कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय धरमिन्दर सिंह राठौड के द्वारा पीपल, नीम एवं आंवला के पौधे लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात अन्य न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वालंटियर्स के द्वारा सागौन, आम, पीपल, नीम, कटहल, नीबू, जैसे छायादार एवं फलदार पौधो का रोपण किया गया। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम की यह विशेषता रही कि सभी लोगों के द्वारा स्वप्रेरणा से इस पौधा रोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया और यह शपथ ली की वे पौधो की स्वयं देख भाल करेंगे। 

       सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी निलेश कुमार जिरेती द्वारा आमजन से अपील की है कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है, पेड़-पौधे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए प्राण वायु प्रदान करते है तथा वातावरण को शुद्ध रखते है, जिसके लिए आवश्यक है कि, हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित करें।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...