Katni today News -जिला जेल कटनी में निरूद्ध बंदियों के समस्त परिजनों को सूचित किया जाता है कि 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर katni today news -बंदियों को उनकी बहनो से जेल के अंदर खुली मुलाकात दी जाएगी असुविधा से बचने के लिए सर्वसाधरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला जेल अद्यीक्षक ने बताया कि पुरूष बंदियों को राखी बांधने हेतु मुलाकात केवल उनके परिवार की महिला सदस्य व 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। महिला बंदियों के भाईयों को दोपहर 1 बजे के बाद मुलाकात, राखी बंधवाने का समय निर्धारित किया गया है। बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 15 मिनट निर्धारित किया गया है 15 मिनट पूर्ण होते ही मुलाकाती परिजन को स्वतः ही जेल से प्रस्थान करना होगा। मुलाकात प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक पंजीकृत की जावेगी। बंदियों के परिजन पहचान हेतु जैसे आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय, पेन कार्ड आदि में से कोई 01 अनिवार्य रूप से साथ लेकर आना होगा। मुलाकात के दौरान अपने कीमती सामान पर्स, मोबाईल, रूपया, पैसा इत्यादि अपने परिजन को बाहर देकर ही जेल गेट के अंदर प्रवेश करना होगा, उक्त सामग्रियाँ जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी। किसी भी सामान के खो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जबाबदारी नही रहेगी।
मुलाकात के दौरान बने हुए भोजन व बाहर से बने किसी भी प्रकार के मिष्ठान अथवा कोई भी अन्य सामग्री को जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी केवल मौसमी फल व पैक्ड मिठाई गजक, सोनपापडी 250 ग्राम तक जेल कैन्टीन से क्रय कर अंदर ले जाने की स्वीकृती होगी। जेल के अंदर नारियल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन द्वारा पूजा की थाली उपलब्ध कराई जावेगी जिसमें हल्दी, चावल, सिंदूर आदि रहेगा। कैदी मुलाकात हेतु आने वाले सभी परिजन बाहर एकत्र हों तभी बंदी मुलाकात करें बार-बार एक ही बंदी को मुलाकात स्थल में नही बुलाया जावेगा। केवल 01 बार में ही मुलाकात करें। नगद रूपयें देना या लेना सक्त मना है। इस प्रकार की कार्यवाही जेल अपराध की श्रेणी में वर्गीकृत है।
जेल अघीक्षक बताया कि जेल प्रशासन आपके सहयोग के लिए है, मुलाकात के दौरान कृपया तलाशी में पूर्ण सहयोग देंनें तथा किसी भी प्रकार का विवाद न करनें का आग्रह किया है अन्यथा की ििस्थ्त मंे कानूनी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आपने त्यौहार के उत्साह को आनंदित बनाए रखने के लिए कृपया जेल प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए तत्समय दिए गए निर्देशों का पालन करनें का आग्रह किया है। मुलाकात में आने वाले समस्त परिजन अपने वाहन जेल परिसर के बाहर खड़ा करें।

No comments:
Post a Comment