कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में रविवार 27 अगस्त को जम्बूरी मैदान भोपाल में लाड़ली बहना हितग्राहियों एवं लाड़ली सेना का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के ग्राम एवं नगरीय निकाय वार्डों के कुल 810 स्थलों मंे उत्साहपूर्वक देखा व सुना गया। आयोति कार्यक्रम के दौरान कुल 158277 लाड़ली बहना, 1578 जनप्रतिनिधि एवं 8754 सामान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल से सभी बहनों को संबोधित किया गया। सभी लाडली बहनों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री जी के अभिभाषण को लाईव टेलीकॉस्ट के माध्यम से सुना और देखा।
ग्राम पंचायत मडई मंे विधायक श्री संदीप जायसवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित
ग्राम पंचायत मडई मंे भी विधायक श्री संदीप जायसवाल की मौजूदगी मं जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं काफी संख्या मंे लाड़ली बहना व लाड़ली सेना की सदस्यों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल नें उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 480 लाडली बहनों को सौगात के रूप में 250 रूपये प्रति बहन खाते में राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से 5 करोड़ 96 लाख रूपये उनके खाते में अंतरित किये गये।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चोहान ने लाडली सेना को शासन की समस्त योजनाओं से प्रत्येक पात्र हितग्राही लाभांवित हो सके इस बात का ध्यान रखनें की समझाईस दी गई। उन्होेनें कहा कि लाड़ली सेना बहना से संवाद कर आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दें, ताकि सभी लाडली बहना आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें।
उल्लेखनीय है कि माह सितंबर 2023 की किश्त पुनः 10 तारीख को यथा स्थिति में सिंगल क्लिक से दी जायेगी एवं कार्यक्रम पूर्वानुसार ही सभी ग्राम पंचायत एवं वार्ड में संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहन को इस पुनीत कार्य के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। विदित हो कि मुख्यमंत्री जी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर जो संदेश पत्र जारी किये थे वे सभी बहनों को प्राप्त हो गए है।




No comments:
Post a Comment