Saturday, 28 October 2023

बस एवं आटो रिक्शा के माध्यम से दिया जा रहा मतदान का संदेश

 कटनी मध्य प्रदेश 





Katni today News -विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु चरणबद्ध तरीके से स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता हेतु बकायदा कैलेण्डर जारी किया जाकर रोजाना विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

            इसी तारतम्य में आज स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा विभिन्न वाहनों बस एवं आटो में मतदाना जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाकर नागरिकों को आगामी 17 नवंबर मे होने वाले मतदान दिवस पर अपने मताधिकारी का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...