Sunday, 29 October 2023

विजयराघवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक पहुंच रहें है जनता के बीच* *मिडरा मिडकी ,धनवाही, बड़ागांव, अमन्हा टोला, बरनमहंगवा ,सलैया सिहोरा में हुआ जनसंपर्क, जनता से मिल रहा है आशीर्वाद*

 कटनी मध्य प्रदेश 







Katni today News (कटनी)-जैसे जैसे विजयराघवगढ़ विधानसभा में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है उसी तरह राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों की भी विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचने का क्रम भी तेज हो रहा है । विजयराघवगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के टिकिट पर अपना पांचवा चुनाव लड़ रहे वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी संजय पाठक नित्य गांव–गांव जनता से मिल रहें है इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के साथ ही घर–घर एवं मोहल्ले जाकर भी मतदाताओं से पिछले वर्षो में गांव एवं विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों जनसुविधाओं की उपलब्धता बताते हुए आशीर्वाद मांगा जा रहा हैं। इस दौरान संजय पाठक नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमुदाय से संवाद करते हुए बताते है कि पिछले वर्षों में उनके द्वारा विधानसभा में लगभग सभी बड़े विकास के कार्य कराए गए है बरही, कैमोर,विजयराघवगढ़ नगर के तीन तीन बायपास रोड स्वीकृत कराए गए है, शिक्षा क्षेत्र महाविद्यालयों ,स्कूलों का,स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अस्पतालों उन्नयन हुआ है,तीन आईटीआई, तीन सीएम राइज स्कूल ,अच्छी रोड है गांवों में भी घर घर नल से पेयजल, विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है । मैंने सेवक के रूप में क्षेत्र की सेवा एक बेटा एक भाई बनकर की है इस दौरान बुजुर्गों, माताओं बहनों सहित जनता जनार्दन भी उन्हें अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रही है, साथ ही साथ आशीर्वाद स्वरूप जनता भी उन्हें आश्वस्त कर रही है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी,मंडल एवं ग्राम केंद्र के पदाधिकारियों जिनमें सतीश तिवारी, राजेश गर्ग,डारेश्वर पाठक, शिवनारायण चतुर्वेदी, काशी गुप्ता, रामलाल गुप्ता,राजेश नारायण त्रिपाठी ,उदयभान सिंह, फुद्दू यादव,वासुदेव गिरी,धनीराम उरमलिया,जगदीश गुप्ता ,मिथलेश उरमलिया, रामरोहित तिवारी सहित अनेकों कार्यकर्ता जनसंपर्क करते हुए चलते रहें


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...