Monday, 30 October 2023

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया नाकों और शराब दुकानों की सघन जांच

 कटनी मध्य प्रदेश 





KATNI today News -(कटनी )30 अक्टूबर - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर सभी एस.डी एम एवं रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने एस.एस.टी एवं एफ.एस.टी नाकों सहित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।


            इसी तारतम्य में बहोरीबंद एस.डी.एम प्रदीप मिश्रा ने जहां जांच नाका छपरा का निरीक्षण किया तो वहीं स्लीमनाबाद एवं कौडिया की शराब दुकानों की जांच भी की। कटनी एस.डी.एम श्री राकेश चौरसिया के निर्देशन में नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह एवं शिवभूषण एवं आबकारी निरीक्षक ने भी विभिन्न नाकों सहित कंपोजिट मदिरा दुकान चांडक चौक का निरीक्षण किया। जबकि विजयराघवगढ़ विधानसभा में नायब तहसीलदार बरही मनोज नामदेव एवं नायब तहसीलदार विजयराघवगढ प्रसन्न कुमार वर्मा क्षेत्र के एस.डी एम एवं रिटर्निंग अधिकारी द्वारा टीम के साथ विभिन्न जांच नाकों एवं विधानसभा बड़वारा में भी सघन जांच पडताल का कार्य जारी है।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...