कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News (कटनी)-विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले में 21 अक्टूबर से प्रारंभ नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया के तहत सोमवार 30 अक्टूबर तक जिले के कुल 70 अभ्यर्थियों नें नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
जिसके तहत विधानसभा मुड़वारा में 25 प्रत्याशी, विधानसभा बहोरीबंद में 21 प्रत्याशी, विधानसभा विजयराघवगढ़ में 15 प्रत्याशी तथा विधानसभा बड़वारा में कुल 9 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले की चारों विधानसभा हेतु दाखिल किये गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को की जायेगी तथा नामांकन वापन लेने की तिथि 2 नवंबर, मतदान तिथि 17 नवंबर तथा मतगणना तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश
No comments:
Post a Comment