मंगलवार तक 4372 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन
कटनीtoday News -(2 अगस्त) - मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में विगत 25 जुलाई से जिले अंतर्गत नगरीय निकायों के 90 वार्डों सहित समस्त जनपद पंचायतों के 407 ग्राम पंचायतों हेतु कैम्पों का आयोजन किया जाकर महिला हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये जानेें का क्रम अनवरत जारी है। योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 21 से 23 वर्ष की विवाहित महिला हितग्राही एवं स्वयं के परिवार में ट्रेक्टर होने वाली महिला हितग्राहियों द्वारा आवेदन किया जा रहा है।
अब तक किये जा चुक 4 हजार 372 पात्र महिला हितग्राहियों के पंजीयन
योजना के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार 1 अगस्त तक कुल 4हजार 372 पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का पंजीयन किया जा चुका है। जिनमें जनपद पंचायत बड़वारा के 714, जनपद पं
चायत बहोरीबंद के 813, जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा 710, जनपद पंचायत कटनी के 499, जनपद पंचायत रीठी के 603, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के 747, नगर निगम कटनी के 212, नगर परिषद बरही के 39, नगर परिषद कैमोर के 27, नगर परिषद विजयराघवगढ़ 8 हितग्राहियों के आवेदनपत्र शामिल है
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार योजना के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी महिलायें भी योजना की पात्र होंगी। महिलाओं की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष से कम रखी गई है। इसके अलावा जिन पात्र महिलाओं के परिवार के सदस्यों के नाम पंजीकृत चार पहिया वाहन में ट्रेक्टर ही शामिल हो, उन्हें भी पात्र माना जायेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है । 21 अगस्त को अनंतिम सूची जारी की जायेगी। अनंतिम सूची पर 21 अगस्त से 25 अगस्त तक आपत्तियाँ ली जायेगी। 26 अगस्त से 29 अगस्त 2023 तक आपत्तियों का निराकरण कर 31 अगस्त को अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी। स्वीकृत पत्रों का वितरण 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक हितग्राहियों को होगा। योजना के तहत 10 सितम्बर 2023 को राशि का अंतरण किया जायेगा। अगले माह में प्रत्येह माह की 10 तारीख को योजना की किश्त अंतरित की जायेगी।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश



No comments:
Post a Comment