Tuesday, 1 August 2023

जैन मुनि के साथ एक महिला ने की अभद्रता जिस पर कोतवाली के सामने जैन समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया


 कटनीtoday News-   दिनांक 1/08/23    सुबह लगभग 8:30 बजे जिस समय कोतवाली थाने के सामने स्थित जैन बोर्डिंग में जैन समाज के प्रवचन चल रहे थे उसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और उसने जैन मुनि के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। आवेश में आकर महिला ने जैन मुनि के साथ गाली गलौज करते हुए खूब उत्पात मचाया। घटना के कारण जैन समाज आक्रोशित हो उठे और महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगा। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने महिला को पकड़कर थाने में बैठा लिया लेकिन इसके बाद भी जैन समाज का आक्रोश शांत नहीं हुआ वह महिला पर एनएसए की कार्यवाही की मांग करते हुए कोतवाली थाने के सामने सड़क पर धरने में बैठ गए। महिलाओं द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के कारण जिले का जैन समाज आहत हुआ है और उन्होंने पुलिस को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महिला के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो जैन समाज पुलिस प्रशासन की घेराबंदी करते हुए न केवल जिला बल्कि पूरे प्रदेश को बंद कराने का आवाहन करेगा।

स्थानीय निवासी बताई जा रही महिला
जैन समाज के लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस महिला ने जैन मुनि के साथ भरी सभा में अभद्रता की वह स्थानीय निवासी है और वह अल्पसंख्यक समाज की है। महिला ने जैन मुनि के साथ अभद्रता क्यों कि इस बात का पता खबर लिखे जाने तक नहीं लगाया जा सका।
आंदोलन की दी चेतावनी
घटना के कारण देखते ही देखते पूरा जैन समाज कोतवाली थाने के सामने एकत्र हो गया और समाज ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग डेढ़ घंटे तक थाने के सामने धरने पर बैठे जैन समाज के लोग इस बात से नाराज हो उठे कि 1:30 घंटे बाद भी पुलिस का कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलने या उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा। पुलिस ने दोषी बताई जा रही महिला को थाने में बैठाकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। जैन समाज तेलुगु ने कहा कि यदि महिला के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो फिर जैन समाज आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।
आबोहवा बिगाड़ने का प्रयास
जैन समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने कहा की कुछ लोगों के द्वारा शहर के अमन-चैन को चोट पहुंचाने के लिए और शहर की आबोहवा खराब करने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि पुलिस इस बात को गंभीरता से नहीं लेती तो हो सकता है कि शहर में जन भावनाएं भड़क उठे और कोई ऐसी परिस्थिति निर्मित हो जाए जो कि आमजन के लिए ठीक नहीं।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...