कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News -कलेक्टर अवि प्रसाद ने राज्य वित्त सेवा के अधिकारी एवं नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार अहिरवाल को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला कोषालय अधिकारी कटनी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक के लिए सौपा है।
विदित हो कि कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रेषित प्रस्ताव पर संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा द्वारा श्री शैलेश कुमार गुप्ता जिला कोषालय अधिकारी कटनी को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर कटनी निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा जारी किए गए पत्र के आधार पर सोमवार 27 नवम्बर को एक आदेश जारी कर पवन कुमार अहिरवाल उपायुक्त नगर निगम को आगामी आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला कोषालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:
Post a Comment