कटनी मध्य प्रदेश
कटनी टुडे न्यूज़ (कटनी)-शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में पोलियों दिवस के अवसर पर रविवार 10 दिसंबर को लगाएं गए विशेष शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया गया। जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार नारे के माध्यम से अपने आस पास के लोगों को उनके घर परिवार में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु जागरूक किया गया साथ ही पोलियों खुराक पिलाने हेतु बनाएं गए बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि वर्तमान में भारत पोलियो मुक्त है लेकिन कुछ देशों में पोलियों अभी भी है और फिर लौट सकता है अपने बच्चों की सुरक्षा में हमसे कोई चूक न होने पाएं इसलिए पोलियों की खुराक हर बार पिलाएं और पोलियों पर अपने देश की जीत को बरकरार रखने में सभी देशवासी अपना योगदान दें। पोलियो उन्मूलन अभियान में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment