Thursday, 19 October 2023

कटनी जिले के ओम सिंह एवं आर्ची खरे को मिलेगा भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश से राष्ट्रपति अवार्ड


कटनी मध्य प्रदेश 





Katni today News -भारत स्काउट गाइड जिला कटनी से श्री ओम सिंह पिता श्री अरविंद सिंह अशासकीय बार्डस्ले सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं कुमारी आर्ची खरे पिता श्री अरविंद खरे का चयन राष्ट्रपति अवार्ड हेतु किया गया है।

            विदित हो कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश से एक मात्र स्काउट श्री ओम सिह पिता श्री अरविंद सिह अशासकीय वाडस्ले अंग्रेजी उ0मा0वि0 कटनी तथा कुमारी आर्ची खरे पिता श्री अरविंद खरे द्वारा 70 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल कर कटनी ही नही प्रदेश का गौरव बढाया है।

            उल्लेखनीय है कि भारत स्काउटस एवं गाइडस राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली से प्राप्त पत्रानुसार वर्ष 2018 से 2021 के लिये राष्ट्रपति आवार्ड स्काउट गाइड प्रमाण पत्र हेतु 06 अगस्त को आयोजित की गई सेंन्ट्रल बोर्ड टेस्टिंग ऑनलाइन परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रपति प्रमाण पत्र तथा विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...