कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने सभी 1164 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधा मुहैया कराने अधिकारियों को निर्देश दिया है।
सोमवार को आयोजित बैठक मे जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते सहित सभी जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ और परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर लें और मतदान केन्द्रों में साफ - सफाई, रैम्प, टायलेट, पेयजल व्यवस्था, पुताई, दरवाजा, व्हीलचेयर और फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ताकि मतदान कर्मियो सहित मतदाताओं को मतदान दिवस 17 नवंबर 2023 को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को हिदायत दी कि इस कार्य को ग्राम पंचायतों की भागीदारी से कराया जाना सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment