कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News -शा. यशोदा बाई माध्य शाला हीरागंज कटनी से वरिष्ठ शिक्षिका श्री मती अर्चना शर्मा सहायक शिक्षक को 41 वर्ष की
सफलतम सेवा उपरांत बच्चो एवं शाला परिवार के तरफ़ से सेवा निवृत्त विदाई दी गई। जनपद शिक्षा केन्द्र कटनी बी आर सी महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम शैक्षणिक कार्य करना व बच्चों से आत्मीय लगाव रखना यह सेवा निवृत्त की सबसे बड़ी विदाई है। कार्य क्रम में उपस्थित अधिकारी गण , शिक्षक, पालकगण तथा बच्चों ने सहभागिता के साथ अपने विचारों को रखा। संस्था प्रधान श्री मंगल दीन पटेल एवं समस्त शिक्षकों की तरफ से अर्चना शर्मा मैडम को अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, शिक्षक राजेंद्र तिवारी, लालबहादुर, मनीष दीक्षित, शिवकुमार पांडे, धर्मदास पटेल, सीमा सिजारिया, रीना जायसवाल, साधना तिवारी, अविनाश पयासी, संयोगिता गुप्ता, नीरजा पांडे, पुष्पा तिवारी, ओ पी कोरी, आदि शिक्षकगण तथा शर्मा परिवार के सभी सदस्यो की उपस्थिति रहीं।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment