Katni today News -कटनी जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। कहीं रैली, कहीं संगोष्ठी, कहीं रंगोली तो कहीं मतदाता जागरूकता सेल्फी बोर्ड आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में मतदाता जागरूकता के लिये सेल्फी पाइंट भी बनाये गये हैं। कटनी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ऐसे मतदान केन्द्र जहां गत विधानसभा चुनाव 2018 में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष जागरूकता के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस सिलसिले में ऐसे मतदान केन्द्रों पर रैली का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी अमलों को मतदाता जागरूकता हेतु सक्रिया किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में मतदान केन्द्रवार महिलाओं द्वारा मेहंदी बनायी जा रही है। साथ ही जगह-जगह रंगोली बनाकर भी मतदान का संदेश दिया जा रहा है। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में भी विशेष प्रयास हो रहे हैं। नव मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बालिकाएं स्कूलों एवं कॉलेजों में मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दे रही हैं। इसके अतिरिक्त जिले की समस्त ग्राम पंचायतो की दिवारो पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश


No comments:
Post a Comment