Thursday, 12 October 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मुद्रकों एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक संपन्न

 












Katni today news -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन से संबंधित प्रचार प्रसार के लिये अभ्यर्थी राजनैतिक दल द्वारा प्रिंट करवाये जाने वाले प्रत्येक पेम्पलेट या पोस्टर पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम अंकित होना अनिवार्य है।

            जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालक निर्वाचन संबंधी पेम्पलेट एवं पोस्टर पर अपने प्रकाशक का नाम आवश्यक रूप से अंकित कराएं। साथ ही छपने वाले प्रत्येक दस्तावेज के पश्चात यथोचित समय मे इसकी एक प्रति जिसमे प्रकाशक की पहचान की घोषणा हो, दस्तावेज की प्रतिलिपि के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी या जिले के जिला मजिस्ट्रेट को जहां यह छापा हो, उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

            बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रेस संचालकों की उपस्थिति रही।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...