Sunday, 20 August 2023

कलेक्टर का प्रयास शासन की योजनाओं से वंचित न रहे कोई भी पात्र वर्ग

 कटनी मध्य प्रदेश 













Katni today news -(20 अगस्त)- शासन द्वारा प्रदत योजनाओं और सुविधाओं से कोई भी पात्र वर्ग अछूता न रहे, इसको लेकर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। छोटी से छोटी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के प्रयासों ने आम जनमानस के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।


रामकली को मिलने लगी कल्याणी पेंशन


            जनपद पंचायत रीठी के अंतर्गत ग्राम बडखेरा की रहने वाली रामकली पटेल की जानकारी रिकॉर्ड में त्रुटि हो जाने के कारण पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।  पेंशन न मिलने से रामकली परेशान थी। जिसकी शिकायत उसने जनसेवा मित्र के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में की।  संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी को तत्काल इसके निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत रीठी द्वारा शिकायत की जांच की गई तो पता चला कि रामकली की समग्र आई डी डिलीट नही है। किसी तकनीकी त्रुटि की वजह से पेंशन बंद हो गई। उक्त त्रुटि का सुधार किया जाकर रामकली बाई की सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत कल्याणी पेंशन पोर्टल जनरेट कर पेंशन स्वीकृत कर दी गई है।


उतरा बाई को मिली पेंशन की पात्रता


            भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत इमलाज निवासी 70 वर्षीय उत्तरा बाई महोबिया ने बताया कि उनकी कमाई का कोई जरिया नहीं है फिर भी उनकी वृद्ध पेंशन अब तक चालू नहीं हुई है। जबकि चार पांच बार ग्राम पंचायत में दस्तावेज जमा किए जा चुके हैं।


            जनसेवा मित्रों के माध्यम से प्राप्त उक्त शिकायत को कलेक्टर अवि प्रसाद संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी को प्रकरण पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


            मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी ने बताया कि उतरा बाई के दस्तावेजों की जांच कराई जाकर उनका पात्रतानुसार मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन पोर्टल के माध्यम से पेंशन प्रकरण स्वीकृत किया जाकर शिकायत का निराकारण किया जा चुका है।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...