Thursday, 3 August 2023

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कर सकेंगे युवा, कटनी कलेक्टर की एक और अभिनव पहल

 7 अगस्त से प्रारंभ होगी भारत निर्माण कोचिंग










कटनी today news (3 अगस्त ) - एमपीपीएससी, रेलवे, बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब कटनी जिले के युवा निशुल्क कर पाएंगे। 


कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिला प्रशासन के माध्यम से इन प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के लिए भारत निर्माण कोचिंग सोमवार 7 अगस्त से स्थानीय केसीएस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर, नगर पालिक निगम का बगल में प्रारंभ होने जा रही है। जहां विद्यार्थी शाम 5 बजे से विभिन्न विषयवार कक्षाओं के माध्यम से अपनी तैयारी को अंजाम दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि युवाओं के रुझान और प्रतिसाद को देखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी गई थी।


मिलेगी ये सुविधाएं


           स्नातक के द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों सहित स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी कोचिंग में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रतिदिन अध्यापन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही नोट्स, लाइब्रेरी, मासिक टेस्ट की सुविधा के साथ साथ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों एवम् आवेदन भरने की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।



रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...