Thursday, 17 August 2023

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष करेंगे सेंट पाल सीनियर सेकेण्ड्री सकूल के छात्रों के प्रताड़ना के मामले की जांच

कटनी मध्य प्रदेश 










 कटनीtoday news (17 अगस्त ) - सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्रबंधन पर कक्षा 11वीं के एक छात्र और एक छात्रा को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप की जांच अध्यक्ष बाल कल्याण समिति करेंगे।

            कलेक्टर अवि प्रसाद के संज्ञान मे मामला आने के बाद उन्होने इस पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य बाल कल्याण समिति से करवाने जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह को निर्देशित किया है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सिंह ने जांच हेतु जारी पत्र में उल्लेखित किया है कि कैरिन लाइन माधवनगर कटनी निवासी मुकेश खटवानी ने सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल कटनी में कक्षा 11वी में अध्ययनरत उनकी पुत्री को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित किया गया है और बिना किसी कारण बताये स्कूल से टी.सी प्रदान करनंे के आरोप लगाये है। इसी प्रकार डायमण्ड स्कूल के पीछे कैरिन लाइन माधवनगर निवासी लकी रोहरा ने कक्षा 11वी में सेंटपाल स्कूल में पढ़ रहे अपने पुत्र को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाये है।

            वहीं सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल ने आवेदक लकी रोहरा के द्वारा स्कूल प्रबंधन पर लगाये आरोपों को असत्य एवं निराधार बताया है, जो पृथम दृष्टया संतोषजनक नहीं प्रतीत होना पाया गया। इन सब स्थितियों के मद्देनजर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने छात्रों का मामला होने की वजह से दोनों प्रकरणों की जांच कर प्रतिवेदन सौपने का दायित्व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री लाखन सिंह सेवानिवृत्त जज और सदस्य योगश सिंह बघेल को सौंपा है।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...