कटनी मध्य प्रदेश
Katni today News -( 8 अगस्त )- मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त एक छात्र एवं छात्रा को स्कूटी प्रदान किये जाने के संबंध में समन्वय एवं निर्देशों से अवगत कराने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में वाहन डीलरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा उपस्थित मोटर्स प्रतिनिधियों को येाजना के संबंध में आवश्यक दिशा - निर्देशों की जानकारी प्रदान कर अवगत कराया गया कि कोटेशन वाहन के मार्केट प्राइज से अधिक के न दिये जाये, साथ ही कोटेशन में एक्स शो रूम प्राइज, रोड टेक्स, इन्सोरेन्स चार्ज एवं एसेशिरिज आदि शामिल रहे। समय पर वाहन की डिलेवरी दी जाये, बिक्री उपरांत सर्विस सेन्टर की उपलब्धता रहे। कलेक्टर श्री प्रसाद नें कटनी से बाहर वाले डीलरों को ब्लाक स्तर पर वाहन की भिजवाने की व्यवस्था करने संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाकर कहा गया कि आगामी 23 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय समारोह में स्कूटी का वितरण किया जावेगा। उक्त स्कूटी में आगे और म.प्र. शासन द्वारा दिया गया मोनो लगाया जावेगा ।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी. पी. सिंह, श्री राजेश अग्रहरी सहायक संचालक शिक्षा, श्री एम. किडों नोडल अधिकारी एवं अजीत आटो मोबाईलस, भगवती एजेन्सी, हर्ष मोटर्स, साहिल मोटर्स, वैदेही मोटर्स, विनायक सेल्स, अनिल मोटर्स, के 3 टी. व्ही. एस. कार्तिक मोटर्स, ओम आटो मोबाईलस एवं सुनील मोटर्स के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश

No comments:
Post a Comment