Katni today news -कटनी जिले के नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह का सतना स्थानांतरण हो जाने के उपरांत आज जिले की नई नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा ने आज नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पदभार संभाल लिया। नवीन सीएसपी श्रीमती ख्याती मिश्रा के कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय के स्टाफ एवं अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
कटनी जिले में पदभार ग्रहण करने के दौरान श्रीमती मिश्रा ने बातचीत करते हुए कहा कि हालांकि कटनी मेरे लिए नया है लेकिन मैं समीप वर्ती जिले सतना में मैने बतौर डीएसपी हेड क्वार्टर 3 साल कार्य किया है, जिसके चलते मुझे कटनी जिले में घटित होने वाले अपराधों और यहां की पुलिसिंग के बारे में काफी कुछ जानकारी है। मेरे द्वारा नगर में अमन चैन कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अपराधों पर नियंत्रण लगाना एवं आपराधिक तत्वों को दंडित करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। आगामी दिनों में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर नगर में अमन चैन कायम करने के लिए स्ट्रेटजी बनाकर काम किया जाएगा।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
जिला कटनी मध्य प्रदेश
No comments:
Post a Comment