Saturday, 19 August 2023

मतदाताओं को जागरूक करने गांव गांव भ्रमन कर रहा मतदाता जागरूकता रथ



 कटनी today news -(19 अगस्त) - आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के स्वीप कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता रथ सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गाँव के मतदान केंद्रों पर मतदाताओ को मतदाता जागरूकता के आकर्षक नारे, गीत संगीत, जिंगल्स और उदघोषणा के माध्यम से जागरूक कर रहा है। जागरूकता रथ मंे संलग्न एल.ई.डी टी.वी के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित फिल्म और मतदान करने की प्रक्रिया की जीवंत जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है। इसके साथ ही मतदान हम जरूर करेंगे और नारी शक्ति का मान करे, हर महिला मतदान करे, के आकर्षक नारों के साथ मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला स्वीप नोडल के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है।

ई.व्ही.एम एवं व्ही.व्हीपेट का व्यवहारिक प्रदर्शन

           मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाकर ई.व्ही.एम एवं व्ही.व्हीपेट मशीन का व्यवहारिक प्रदर्शन किया जाकर मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।





No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...