Friday, 4 August 2023

ग्राम गढ़ौआ मेअवैध शराब विक्रय की खबर मिलते ही कराई गई कार्यवाही




 Katni today news -अवैध शराब विक्रय से संबंधित प्रकाशित एक खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा आबकारी विभाग से उक्त स्थल की जांच करा कर कार्यवाही कराई गई। विगत दिवस एक समाचार पत्र द्वारा ग्राम गढ़ौआ स्थित बलीराम राय के मकान में अवैध रूप से शराब का संचय कर उसके विक्रय से संबंधित खबर का प्रकाशन किया गया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा उपनिरीक्षक बड़वारा वृत आबकारी विभाग से विधिवत जांच कराई गई। जिसमें बलीराम राय के मकान में नीता राय पति बलीराम राय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढौआ थाना बरही के पास से अवैध शराब पाई गई। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।




रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...