Wednesday, 23 August 2023

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना - जिले के 163 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिली स्कूटी स्कूटी मिलने पर बच्चों के चेहरे खिले, जताया मामाजी का आभार.









KATNI today news -कटनी ( 23 अगस्त ) - शासकीय स्कूलों के कक्षा 12 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 75 छात्र-छात्राओं को बुधवार को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला माधवनगर कटनी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूटी प्रदान की गई। योजना के तहत शेष बचे 88 छात्र-छात्राओं की अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण होते ही स्कूटी का वितरण कर दिया जायेगा। 


         कटनी मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्कूटी वितरण के इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि महेश शुक्ला, गोविंद चावला, बागीश आनंद, सौरभ अग्रवाल, अशोक माखीजा, व गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं प्राचार्य, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


             इस अवसर पर विधायक श्री संदीप जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुये छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से स्कूटी की सौगात मिलने पर बधाई दी। श्री जायसवाल ने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनानें हेतु उनकी माता द्वारा किये जानें वाले प्रयासों की सराहना करते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


            जिला कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा छात्र - छात्राओं को स्कूटी की सौगात मिलनें पर शुभकामनाएं दी जाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 


            जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिसे सभी ने देखा व सुना तदोपरान्त अतिथियों द्वारा बच्चों को स्कूटी की चाबियां भी सौंपी गईं। स्कूटी मिलने पर बेहद खुश नजर आये छात्र-छात्राओं ने इसके लिये अपने मामा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया। बच्चों ने कहा कि स्कूटी मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान होगी तथा वे पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आये उनके अभिभावकों में प्रसन्नता की झलक दिखाई दे रही थी ।


       मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूटी प्राप्त करने वाले जिले के 75 छात्र-छात्राओं में से 38 छात्रायें और 37 छात्र शामिल हैं। इन छात्र-छात्राओं को पसंद के मुताबिक ई-स्कूटी तथा मोटराइज्ड स्कूटी प्रदान की गई है। योजना के तहत शासन द्वारा ई-स्कूटी के लिये 1 लाख 20 हजार रुपये तथा मोटराइज्ड स्कूटी के लिये 90 हजार रुपये प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिये स्वीकृत किये गये थे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह सहित शिक्षा विभाग अन्य अधिकारी मौजूद थे।


रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 13 वर्षीय बालिका को 4 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी मध्य प्रदेश  Katni today News -कटनी -दिनांक 8/11/24 के करीबन 02:00 बजे की बात है फरियादिया रोशनी बर्मन पति चंद्रभान बर्मन उम्र 30 साल न...